विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मलबे से सबूत जुटाने पहुंची CBI, परविंदर झोटा के पिता का फूटा गुस्सा, बोले- पुलिस ध्यान देती तो जिंदा होता बेटा

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:34 AM (IST)

परविंदर झोटा की हत्या के 23 दिन बाद सीबीआई ने रेलवे फाटक के पास मेडिकल स्टोर का मलबा हटाकर सबूत ...और पढ़ें

आरोपी अश्विनी के मेडिकल स्टोर के मलबे में से सबूत जुटाती हुई सीबीआई की टीम।

आरोपी अश्विनी के मेडिकल स्टोर के मलबे में से सबूत जुटाती हुई सीबीआई की टीम।

HighLights

  1. CBI टीम ने परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच तेज की।

  2. आरोपी अश्विनी कुमार के मेडिकल स्टोर का मलबा हटाया जा रहा।

  3. परविंदर के पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

जागरण संवाददाता, मानसा। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर झोटा की हत्या के 23 दिन बाद सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की टीम दोबारा आरोपी अश्विनी कुमार के मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। बुधवार को सीबीआई की टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे फाटक के पास स्थित मेडिकल स्टोर के मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

मलबे को साफ करने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। सीबीआई अधिकारियों को आशंका है कि इस दुकान के मलबे के नीचे घटना से जुड़े कई सुराग और सबूत छिपे हो सकते हैं, जो हत्या की परतें खोलने में मदद करेंगे। पूरी प्रक्रिया सीबीआई के सीनियर अधिकारियों की सीधी निगरानी में की जा रही है।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा मामले में संघर्ष कमेटी का नया एलान, 5 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

parvinder jhota father

घटनास्थल पर पहुंचे परविंदर झोटा के पिता।

रेलवे फाटक के पास का रास्ता बंद किया

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने रेलवे फाटक के पास स्थित इस दुकान की ओर जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और सीनियर अधिकारी तैनात किए गए हैं, ताकि आम जनता की आवाजाही को रोका जा सके और जांच प्रक्रिया में कोई बाधा न उत्पन्न हो। आसपास के पूरे इलाके में तनाव और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड के बाद छापेमारी से भड़के केमिस्ट, पंजाब एसोसिएशन ने आदत बनाने वाली दवाओं की बिक्री रोकी

कार्रवाई देख पिता का छलका दर्द

कार्रवाई की सूचना मिलते ही परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां सीनियर पुलिस अधिकारियों की गैरमौजूदगी और स्थानीय पुलिस प्रशासन की ढिलाई को देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। भीम सिंह ने एसएसपी के मौके पर न पहुंचने पर गहरा ऐतराज जताया और पुलिस की कार्यप्रणाली परसवाल खड़े किए।

भीम सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा इस दुनिया से नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ता चला गया लेकिन एसएसपी ने जहां आना भी मनसब नहीं समझा और यदि पुलिस पहले ही इस मामले में अलर्ट होती तो शायद उनका बेटा आज उनके सामने होता।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा के परिवार से बैठक के बाद आरोपियों के घर पहुंची जांच टीम; आज रिमांड ले सकती है CBI


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।