विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर झोटा हत्या मामले में 14वें दिन भी धरना जारी, पोस्टमार्टम के लिए नहीं बनी सहमति; सरकार से बातचीत बेनतीजा

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:31 PM (IST)

परविंदर सिंह झोटा के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार को लेकर 14वें दिन भी प्रशासन, परिवार और इंसाफ कमेटी के बीच ...और पढ़ें

धरने पर मौजूद परविंदर झोटा की पत्नी व पिता।

धरने पर मौजूद परविंदर झोटा की पत्नी व पिता।

HighLights

  1. परविंदर झोटा हत्या के 14 दिन बाद भी गतिरोध।

  2. पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार पर सहमति नहीं बनी।

  3. परिवार सीबीआई जांच और एसएसपी तबादले की मांग पर अड़ा।

जागरण संवाददाता, मानसा।  परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 14 दिन बीत जाने के बाद भी उनके पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन, पीड़ित परिवार और इंसाफ कमेटी के बीच गतिरोध लगातार बना हुआ है। अब तक दोनों पक्षों के बीच तीन दौर की उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सभी वार्ताएं पूरी तरह से बेनतीजा साबित हुई हैं।

सिविल अस्पताल के शवगृह में जहां परविंदर सिंह झोटा का पार्थिव शरीर रखा गया है, वहीं उसकी सुरक्षा और इंसाफ की मांग को लेकर युवाओं का दल लगातार 24 घंटे डटा हुआ है। दूसरी ओर, बरनाला-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंसा तिनकोणी और जिलाधीश आवास के पास लगातार धरना जारी है। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश का नतीजा है मोगा अंगदपुरा गोलीकांड, DGP गौरव यादव घटनास्थल पर पहुंचे; 5 आरोपी गिरफ्तार

13 अक्टूबर को हुई थी गोली मारकर हत्या

उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर को अश्वनी कुमार नामक व्यक्ति ने परविंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही परिवार और इंसाफ कमेटी ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे न तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे।

यह भी पढ़ें- मोगा में खूनी वारदात, घर के बाहर खड़े 4 युवकों पर बरसाईं गोलियां; दो की मौत

मांगों को लेकर अड़ा परिवार, सीबीआई जांच शुरू

प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि तीसरी बैठक में इंसाफ कमेटी की लगभग 12 मांगों को स्वीकार कर लिया गया था, लेकिन इंसाफ कमेटी इन आश्वासनों से संतुष्ट नहीं हुई। मामले की मुख्य मांग को पूरा करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते दिन ही प्रदर्शनकारियों की लिस्ट में एक और मांग जोड़ी गई है। अब परिवार एसएसपी के तबादले की भी मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें- गेहूं के प्रमाणित बीजों पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट, पंजाब में ढाई लाख किसानों को मिलेगा योजना का लाभ