परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: दोपहर 12 बजे से जलेगा AAP का चुनाव चिन्ह, आधी रात तक मेडिकल स्टोर खंगालती रही CBI
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 13 दिन बाद भी अंतिम संस्कार पर फैसला नहीं हो सका है। सीबीआई मेडिकल स्टोरों की जांच कर रही है।

परविंदर झोटा मामले में दोपहर 12 बजे शुरू होगा झाड़ू फूंकने का प्रदर्शन।
HighLights
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर 13 दिन बाद भी फैसला नहीं
सीबीआई ने तीन मेडिकल स्टोरों के रिकॉर्ड की गहन जांच की
आप पार्टी के खिलाफ झाड़ू फूंक प्रदर्शन जारी, समर्थन बढ़ा
जागरण संवाददाता, मानसा। परविंदर सिंह झोटा की हत्या की 13 दिन बाद भी उसके पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है।
वहीं, इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की ओर से शनिवार देर रात एक बजे तक शहर के तीन मेडिकल स्टोर में मेडिसिन के रिकॉर्ड को लेकर गहन जांच की गई। इन मेडिकल स्टोर से सीबीआई की ओर से मेडिसिन के बिल सेल इतिहाद की जांच की गई।
उधर परिवार और एक्शन कमेटी की ओर से आज दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक आप पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू को गांव-गांव और शहर में थूकने का एलान किया गया है। जिस तहत कुछ गांव में सरकार का अर्थी फूंक प्रदर्शन शुरू भी हो गया है।
शहर के तिकोनी चौक पर धरने में दोपहर 2 बजे एक बड़ा प्रोग्राम रखा गया है, जिसमें झाड़ू फूंकने को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन को कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा के अलावा किसान संगठनों का समर्थन प्राप्त है।
शनिवार देर शाम जिले में जोरदार बारिश और ओलावृष्टि के कारण तिकोनी चौक पर धरना स्थल में टेंट, फ्लेक्स को काफी नुकसान पहुंचा और तिकोनी चौक पर पानी भर गया था।
