विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 25th August: सुस्त हुआ मानसून, उमस करेगी परेशान; पंजाब में 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

Published: Mon, 24 Aug 2026 07:01 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2026 07:59 PM (IST)

पंजाब में सोमवार को औसत अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़ा। मंगलवार को नौ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. पंजाब में मानसून की सक्रियता हुई कम।

  2. तापमान बढ़ने से उमस ने बढ़ाई परेशानी।

  3. कुछ उत्तरी जिलों में हल्की बारिश संभव।

डिजिटल डेस्क, मानसा। पंजाब में मानसून की सक्रियता कम होने लगी है। सोमवार, 24 अगस्त को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश का औसत तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। तापमान बढ़ने के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार सोमवार को फिरोजपुर में सबसे अधिक 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 36.4 डिग्री और पटियाला में 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दोनों जगह तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा।

यह भी पढ़ें- होशियारपुर के मुकेरियां नगर कौंसिल की कमान अनूप भट्टी को मिली, उपप्रधान बनीं डॉ. मधुमिता

फिलहाल सामान्य के करीब तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। अमृतसर में 34.8, लुधियाना में 34.4, मोहाली में 35.2, श्री मुक्तसर साहिब में 35.3, जालंधर में 34.0 और होशियारपुर में 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। गुरदासपुर में 33.1 और पठानकोट में 34.1 डिग्री रहा। थीन बांध में सबसे कम 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- होशियारपुर के मुकेरियां नगर कौंसिल की कमान अनूप भट्टी को मिली, उपप्रधान बनीं डॉ. मधुमिता

कुछ जिलों में छुटपुट बारिश की संभावना

मंगलवार, 25 अगस्त, को पंजाब में मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 25 प्रतिशत या इससे कम क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला, संगरूर और मानसा समेत अधिकतर मध्य व दक्षिण-पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में मिनिस्ट्रियल हड़ताल का आठवां दिन, सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप्प, 27 अगस्त को महाबंद की चेतावनी