Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिद्धू मूसेवाला की बायोग्राफी लिखने वाले पर केस दर्ज, पिता ने दर्ज कराया मामला; गलत तथ्य पेश करने का आरोप

    Updated: Sat, 07 Dec 2024 07:23 PM (IST)

    सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने लेखक मनजिंदर सिंह माखा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि माखा ने अपनी पुस्तक ...और पढ़ें

    सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर किताब लिखने वाले लेखक पर केस दर्ज (फाइल फोटो)
    सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर किताब लिखने वाले लेखक पर केस दर्ज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मनजिंदर सिंह माखा ने लिखी है सिद्धू मूसेवाला की बायोग्राफी
    2. निजी एलबम से तस्वीरें चोरी करके प्रकाशित करने का आरोप
    3. बलकौर सिंह ने पंजाब पुलिस की छवि खराब करने का भी लगया आरोप

    जागरण संवाददाता, मानसा। थाना सदर पुलिस ने दिवंगत सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के जीवन पर 'रीयल रीजन वाय लैजिंड डाइड' पुस्तक लिखने वाले लेखक मनजिंदर सिंह माखा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने ही दर्ज कराया है।

    पुस्तक में गलत तथ्य पेश करने का आरोप

    जिसमें बलकौर सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके गांव मूसा के नजदीकी गांव माखा के रहने वाले मनजिंदर माखा ने जहां पुस्तक में गलत तथ्य पेश किए हैं, वहीं सिद्धू मूसेवाला के बचपन की उनके साथ तस्वीरों को भी उनकी निजी एलबम से चोरी करके प्रकाशित किया है। मनजिंदर माखा ने पुस्तक के सभी रायट्स भी अपने पास रखे हैं। जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान भी हुआ है।

    बलकौर सिंह ने इस तथ्य पर भी जताई आपत्ति

    बलकौर सिंह ने मामला में दर्ज कराया है कि मनजिंदर माखा का अन्य प्रशंसकों की तरह ही उनके घर पर आना जाता था। इस दौरान ही उसने उनकी निजी एलबम से सिद्धू मूसेवाला के बचपन की उनके साथ तस्वीरों को चोरी कर लिया। जिसे पुस्तक में प्रकाशित कर दिया।

    उसने पुस्तक के पन्ना नंबर 67 पर यह भी लिखा है कि सिद्धू मूसेवाला के भारत के बड़े राजनीतिक नेताओं ओर गैंगस्टरों के साथ संबंध थे। इसी तरह पन्ना नंबर 68 पर डीजीपी के बयान को लेकर भी टिप्पणी की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala Brother: सिद्धू मूसेवाला की कार्बन कॉपी है छोटा भाई, जूनियर मूसेवाला का फेस रिवील

    पुलिस की गिरफ्त से बाहर है आरोपी

    उन्होंने आरोप लगाया कि लेखक ने पुस्तक में गलत तथ्य पेश करके उनके परिवार तथा पंजाब पुलिस की छवि भी खराब करने की कोशिश की है। इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला को लेकर भी गलत तथ्य पेश किए हैं। जबकि सिद्धू मूसेवाला बहुत ही धार्मिक, भगवान को मानने वाला तथा गुरसिख व्यक्ति था।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू मूसेवाला की छवि खराब की है। मनजिंदर माखा की पुस्तक से उसके परिवार व शुभचिंतकों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची हैं। थाना सदर पुलिस ने बलकौर सिद्धू के बयान पर मनजिंदर माखा के खिलाफ आईपीसी की धारा 451, 406, 380 के अलावा भारतीय न्याय संहिता की धारा 356(3) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    29 मई 2022 को हुई थी मूसेवाला की हत्या

    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या की गई थी। उनके मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने ली थी। पंजाब के मानसा के गांव जवाहर के पास शूटरों ने सिद्धू पर ताबड़तोड़ गोलियां बराई थी। दो कारों में सवार बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला पर करीब 35 से 40 राउंड फायर किए थे।

    यह भी पढ़ें- 'मैं भाजपा की नफरत का शिकार हुआ', सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले- आज तक पता नहीं चला कौन है मेरा असली दुश्मन