विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगा में सड़क हादसे में प्रॉपर्टी एडवाइजर की मौत, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:25 PM (GMT+05:30)

मोगा-कोट ईसे खां रोड पर हुए सड़क हादसे में प्रॉपर्टी एडवाइजर सुरिंदर कुमार उर्फ सोनू छाबड़ा की मौत हो गई। यह हादसा दोपहिया वाहन के अनियंत्रित होकर गिरने से हुआ।

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत। सांकेतिक फोटो

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. मोगा-कोट ईसे खां रोड पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।

  2. प्रॉपर्टी एडवाइजर सोनू छाबड़ा की सड़क हादसे में दुखद मौत।

  3. दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिरने से लगी गंभीर चोटें।

संवाद सहयोगी, मोगा। कोट ईसे खां-मोगा रोड पर हुए सड़क हादसे में प्रॉपर्टी एडवाइजर सुरिंदर कुमार उर्फ सोनू छाबड़ा पुत्र स्व. बाऊ राम, निवासी मोगा की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद मिस्त्री बोहड़ सिंह बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब सवा दो बजे हुआ।

सोनू छाबड़ा अपने साथ मिस्त्री बोहड़ सिंह के साथ दोपहिया वाहन पर मोगा की ओर से कोट ईसे खां की तरफ जा रहे थे। जब वे नारंग पेट्रोल पंप के सामने, जहां से शहर की तरफ डिवाइडर शुरू होता है, वहां पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिवाइडर वाली तरफ से पार करते समय रास्ता सीमित रह गया।

इसी दौरान उनका दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में सोनू छाबड़ा के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि उनके साथ मौजूद बोहड़ सिंह का बचाव हो गया। गंभीर रूप से घायल सोनू छाबड़ा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोट अधिक होने के कारण उनकी मौत हो गई।

इस दुखद हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे को लेकर परिवार और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।