Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाल-बाल बचे AAP विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, दिल्ली जाते समय कार का हुआ एक्सीडेंट

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 11:35 AM (GMT+05:30)

    मोगा जिले के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद (MLA Amritpal Singh Sukhanand) की गाड़ी का शनिवार सुबह एक्सीडेंट हो गया। गनीमत ...और पढ़ें

    AAP विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद की गाड़ी हादसे का शिकार (फाइल फोटो)
    AAP विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद की गाड़ी हादसे का शिकार (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मोगा। दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के प्रचार के लिए जा रहे बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद (Amritpal Singh Sukhanand) की सरकारी गाड़ी हादसाग्रस्त हुई है। हादसे में विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को कोई नुकसान नहीं हुआ है मगर उनके सिक्योरिटी गार्ड घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद शुक्रवार रात को दिल्ली जा रहे थे और जींद में उनकी गाड़ी का हादसा हुआ है। विधायक सुखानंद के फेसबुक पेज पर हादसे की वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

    गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत

    आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और लुधियाना पश्चिम के विधायक गुरप्रीत गोगी (Gurpreet Gogi Death) की गोली लगने से मौत हो गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि यह उनकी अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से 'अनजाने में गोली' लगने का मामला हो सकता है। उधर आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि गोली अनजाने में चली है। वह पिस्टल साफ कर रहे थे।

    संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने कहा कि गोली विधायक गोगी की कनपटी में लगी है। उन्होंने बताया कि गोली विधायक की लाइसेंसी पिस्तौल से चली थी। पुलिस ने बताया कि यह शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे की घटना है। शव को डीएमसीएच के शवगृह में रखा गया है। मामले की जांच चल रही है और अधिक जानकारी जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अरे बाप रे! इन बदमाशों ने मनी हाईस्ट के चोरों को भी पछाड़ा, ATM लूटने की बनाई ऐसी प्लानिंग पुलिस रह गई हैरान

    कई नेताओं ने जताया दुख

    विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत पर कई राजनेताओं ने दुख जताया है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि यह क्या हो गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। पंजाब आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

    खबरें और भी

    2022 में कांग्रेस छोड़ने के बाद गोगी आप में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में लुधियाना पश्चिम सीट से दो बार के विधायक भारत भूषण आशु को हराया था।

    यह भी पढ़ें- कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा, जिनके जीवन पर बनी 'पंजाब 95', फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ