पंजाब के मोगा में बीजेपी ने संगठन में किया विस्तार, चार सीनियर नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
भाजपा ने मोगा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। ...और पढ़ें

पंजाब के मोगा में बीजेपी ने संगठन में किया विस्तार (जागरण फोटो)
HighLights
मोगा में भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
निष्क्रिय मंडलों को सक्रिय करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, मोगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से मोगा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी समय से पार्टी हाईकमान द्वारा दिए गए कार्यक्रमों एवं विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई है कि मोगा जिले के कुछ मंडल अभी भी पूरी तरह सक्रिय, मेहनती एवं मजबूत नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि अनेक अवसरों पर पार्टी के कार्यक्रम मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पाते। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय बैठकों में भी कई मंडल अध्यक्षों की अनुपस्थिति संगठन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
इसके तहत मोगा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी राकेश शर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पंजाब), धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी बोहड़ सिंह (प्रदेश महासचिव, किसान मोर्चा), निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारीहरमनदीप सिंह मीता (प्रदेश उपाध्यक्ष, कॉलेज आउटरीच) तथा बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मनिंदर कौर (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, पंजाब) को सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी हाईकमान की सोच के अनुरूप उक्त वरिष्ठ नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करेंगे।
इसके अंतर्गत मोगा विधानसभा क्षेत्र से जिला महामंत्री राजपाल ठाकुर, निहाल सिंह वाला से मुख्तियार सिंह (सेवानिवृत्त एस.पी.), बाघापुराना सेसुखनंदर अग्रवाल तथा धर्मकोट से शमशेर सिंह कैला के साथ मिलकर पार्टी द्वारा भेजे गए प्रोफार्मे भरवाए जाएंगे, ताकि मंडल, उप-मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी रूप से मजबूत किया जा सके।