पंजाब के मोगा में अमेरिका भेजने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी, दंपती समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
मोगा में अमेरिका भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गुरजंट सिंह धालीवाल की शिकायत पर दंपति सहित पांच लोगों क ...और पढ़ें

अमेरिका भेजने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी। सांकेतिक फोटो
HighLights
मोगा में अमेरिका भेजने के नाम पर 1.67 करोड़ ठगे गए।
दंपति सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज।
बाघापुराना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राज कुमार राजू, मोगा। बाघापुराना निवासी एक व्यक्ति को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 1,67,08,750 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दंपति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने कहा कि गुरजंट सिंह धालीवाल निवासी मोगा रोड बाघापुराना ने 31 दिसंबर 2025 को पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसने विदेश अमेरिका जाना था, जिस पर उसकी बातचीत नवजोत सिंह बराड़, कुलदीप सिंह बराड़, प्रितपाल कौर निवासी बाघापुराना, अमृतपाल सिंह निवासी गांव महेशरी संधुआ जिला मोगा, सुखजिंदर कौर निवासी गांव बूटिया जिला जीरा फिरोजपुर के साथ हुई, जिन्होंने साजिश के तहत उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 1,67,08,750 रुपए ले लिए।
लेकिन न तो उसे अमेरिका भेजा और न ही उसके रुपए वापस किए गए। जब भी वह उनसे बातचीत करता है तो उसके साथ टालमटोल की नीति अपनाई जाती है। जिस पर उसने अपने साथ ठगी होते हुए देख इसकी शिकायत जिला पुलिस प्रमुख मोगा को सौंप दी। एस.एस.पी. द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच डी.एस.पी. बाघापुराना को सौंप दी।
डीएसपी बाघापुराना द्वारा मामले की गहनता से जांच करने उपरांत उक्त पांचों लोगों के खिलाफ थाना बाघापुराना में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।