यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: पहाड़ों की बर्फबारी का पंजाब में असर, कोहरे की चादर में लिपटेगा पिंड; 11 जिलों में छाएगी धुंध
Punjab Weather Update today पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ रहा है। पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। आज भी पंजाब के 11 ज ...और पढ़ें

HighLights
- पहाड़ों की बर्फबारी से पंजाब में बढ़ रही ठंड
- पंजाब के 11 जिलों में छाया रहेगा कोहरा
- अगले पांच दिन तक मौसम रहेगा शुष्क
जागरण संवाददाता, मोगा। Punjab Weather Update today: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ रहा है। पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। रात में हल्की हल्की अब ठिठुरन महसूस होने लग गई है।
तापमान भी अब लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, पंजाबवासियों को कोहरा भी परेशान करने लगा है। आज भी पंजाब के 11 जिलों में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है।
अगले पांच दिन तक मौसम रहेगा शुष्क
पिछले साल दिसंबर के अंतिम सप्ताह में महज कुछ दिनों के लिए सर्दी का प्रकोप देखने को मिला था। वहीं, अगले पांच दिन तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। आज भी प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और लुधियाना में कोहरा छाएगा। रविवार को फरीदकोट व फिरोजपुर में न्यूनतम तामान 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे ठंडे रहे।
.jpg)
पंजाब में बढ़ रही ठंड
सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियम रहा था।
सोमवार को अधिकतम 22 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार दिन के समय भी ठिठुरन महसूस की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दस दिनों तक अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान दोनों में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड ने दिखाए तेवर, प्रदेश में ये दोनों स्थान सबसे ज्यादा ठंडे
कहां कितना रहा तापमान?
मोगा में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा रोपड़ में 6.0 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 9.2 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.7 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Ludhiana: लुधियाना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पिस्तौल और हेरोइन-ड्रग मनी समेत छह गिरफ्तार