मालिक को दिया झांसा, पुलिस ने पकड़ा झूठ; पंजाब के मोगा में 1.90 लाख की फर्जी लूट का ड्रामा करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
मोगा के बधनी कलां में एक ड्राइवर ने 1.90 लाख रुपये की लूट का फर्जी ड्रामा रचा। मालिक को शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि ड्राइवर ...और पढ़ें

ड्राईवर ने किया लूट का फर्जी ड्रामा खुद फंसा (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज कुमार राजू, मोगा। कस्बा बधनी कलां में स्थित एक प्लाई सनमाइका की दुकान में सनमाइका व प्लाई उतारकर वहां से नकदी लेकर मालिक को लूटपाट की घटना बताने वाले ड्राईवर का लूटपाट का फर्जी ड्रामा निकला है। पुलिस ने ड्राईवर को काबू करके उससे 1 लाख 85 हजार रुपए की नकदी व बुलेरो गाड़ी बरामद करके केस दर्ज किया है।
थाना बधनी कलां के सहायक थानेदार संतोख सिंह ने कहा कि साहिल दुआ निवासी दोराहा ने बताया कि वह दुआ बिजनेस के नाम पर गांव बुलारा दोराहा में प्लाईवुज, सनमाइका का थोक का काम करता है। 9 मार्च को महेन्द्रा बलेरो गाड़ी पर उनका ड्राईवर मनदीप कुमार निवासी लौहारा ढंडारी रोड गियासपुरा उनकी कंपनी की प्लाई, सनमाइका लोड करके अग्रवाल प्लाईवुड बधनी कलां मोगा में पहुंचाने के लिए आया था।
जिसने उक्त प्लाई व सनमाइमका उतारकर बधनी के मालिक चरणप्रीत चन्नी निवासी बधनी कलां से 1 लाख 90 हजार रुपए हासिल कर लिए तथा दोपहर 12 बजे उनके ड्राईवर ने उनको फोन करके बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी को रुकवाकर उससे 1 लाख 90 हजार रुपए छीन लिए। जब वह ड्राईवर के पास मौके पर पहुंचे तो ड्राईवर मनदीप कुमार की बातों पर उन्हें शक हो गया।
जिस पर उन्हें पूरा विश्वास हो गया कि ड्राईवर मनदीप कुमार ने अमानत में खियानत करने की नियत से उसके 1 लाख 90 हजार रुपए छीनने की झूठी कहानी बनाकर झूठी सूचना दी है। जिस पर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जांच अधिकारी सहायक थानेदार संतोख सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा केस की प्रारंभिक जांच करने पर पता लगा कि ड्राईवर मनदीप कुमार ने फर्जी लूटपाट का ड्रामा रचा था, जिसके विरुद्ध थाना बधनी कलां में केस दर्ज करके उसे काबू करते हुए उसके पास से 1 लाख 85 हजार रुपये की नकदी व महेन्द्रा बलेरो गाड़ी बरामद की गई। जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।