विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाबी अभिनेत्री के पिता को गोली मारने वाले गैंग्सटर के साथ मुठभेड़, तीन गुर्गे गिरफ्तार; अस्पताल में भर्ती

Published: Sun, 06 Jul 2025 10:13 PM (IST)

मोगा में डॉक्टर अनिलजीत कंबोज पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। ये ...और पढ़ें

पंजाबी अभिनेत्री के पिता को गोली मारने वाले गैंग्सटर के साथ मुठभेड़। फोटो जागरण
पंजाबी अभिनेत्री के पिता को गोली मारने वाले गैंग्सटर के साथ मुठभेड़। फोटो जागरण

HighLights

  1. डॉक्टर पर हमला करने वाले तीन आरोपी घायल।
  2. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार।
  3. रंगदारी का मामला सामने आया।

संवाद सहयोगी, मोगा। कस्बा कोट इसे खा स्थित हरबंस नर्सिंग होम एवं पंजाबी फिल्म अदाकारा तानिया के पिता अनिलजीत कंबोज पर हमला करने वाले तीन आरोपितों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। तीनों घायलों को पुलिस की ओर से इलाज के लिए लहुलुहान अवस्था में मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। तीनों आरोपित लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के साथी थे।

एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि शुक्रवार को हरबंस नर्सिंग होम एवं पंजाबी फिल्म अदाकारा तानिया के पिता अनिलजीत कंबोज अपने क्लीनिक में मरीजों की जांच कर रहे थे कि इलाज के बहाने दो युवक कैबिन में आए। एक ने डाक्टर से जांच करवाई तो दूसरे ने डॉक्टर अनिलजीत कंबोज पर फायरिंग कर दी। हमलावर मौका से गली से होते हुए फरार हो गए थे।

पुलिस ने घटनाक्रम के उपरांत अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी । पुलिस की ओर से दस टीमें बनाई गई थी। बता दे कि शनिवार को जहां डीआईजी अश्वनी कपूर की ओर से देर रात प्रेस वार्ता करते हुए आरोपितों को 24 घंटे में काबू करने की बात कही थी। वही रविवार को सुबह स्वास्थ्यमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से डाक्टर अनिलजीत कंबौज का हाल चाल जाना था।

एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि पुलिस ने घटनाक्रम के दिन से लेकर शनिवार व रविवार को पूरा दिन जहां सर्च अभियान चलाया ,वहीं रविवार को दोपहर बाद आरोपितों का पता लगा कि आरोपित फतेहगढ़ पजतूर के गांव के पास खंबे खुर्द में घुम रहे है। सूचना के अधार पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और काउंटर इंटेलिजेंस का यह संयुक्त अभियान सर्च चलाया।

नजर आई कार को राेकने का प्रयास कि कि हमलावरों की ओर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बहादूरी से फायरिंग करके उनका एनकाउंटर किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त लोग डाक्टर से रंगदारी मांग रहे थे। उन्होंने बताया कि डाक्टर के कैबिन में घुस कर जहां गुरमनदीप सिंह ने डाक्टर पर फायरिंग की जबकि साथ आए युवक का नाम खुशप्रीत सिंह है। वही गुरलाल सिंह ने दोनो को कार से भगाकर ले जाने में स्पोट की थी।

उन्होंने बताया कि हमलावर लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के कहने पर पर फायरिंग करके फरार हुए थे, एनकाउंटर दौरान आरोपितों की टांगों पर गोलियां लगी हैं। तीनों घायलों को लहूलुहान अवस्था में पुलिस की ओर से मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनाश स्टाफ ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। एसएसपी मोगा ने बताया कि

पुलिस की रही पूरी पहरेदारी

गांव खंबे खुर्द में हमलावरों पर किए गए एनकाउंटर के दौरान एसएसपी मोगा अजय गांधी समेत अन्य पुलिस बल मौजूद था जब घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया तो पुलिस का पूरा पहरा आरोपितों पर लगा हुआ था। घायलों की पहचान खुशप्रीत सिंह, गुरलाल सिंह तथा गुरमनदीप सिंह निवासी पट्टी तरनतारन के तौर पर हुई है ।

यह हुई बरामदगी

2 पिस्तौल (.30 बोर) और 10 ज़िंदा कारतूस 1 पिस्तौल (.32 बोर) और 3 ज़िंदा कारतूस 1 कार बरामद।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।