मोगा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की हुई जोरदार टक्कर; एक महिला की मौत और चार घायल
मोगा के कोट इसे खां के पास अमृतसर हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्विफ्ट और वरना कारों की टक्कर में श्री हरमंदिर साहिब जा रहे एक परिव ...और पढ़ें
-1775982167495_m.webp)
मोगा में भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट-वरना की टक्कर में एक महिला की मौत, चार घायल
HighLights
मोगा में अमृतसर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
स्विफ्ट और वरना कारों की टक्कर में एक महिला की मौत
हादसे में चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
संवाद सहयोगी, मोगा। पंजाब के मोगा के अमृतसर हाईवे पर स्थित कस्बा कोट इसे खां के पास रविवार को सुबह करीब 6 बजे उसे समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब स्विफ्ट कार में सवार पारिवारिक सदस्य श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक होने के लिए जा रहे थे, तो इसी दौरान उनकी कार को सामने से आ रही वरना कार ने टक्कर मार दी।
जिसके कारण भयंकर हादसा हो गया हादसे के दौरान एक महिला की मौत होने समेत एक व्यक्ति समेत चार लोग घायल हो गए जिनका इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया है।
सिविल अस्पताल में घायल बुजुर्ग महिला अमरजीत कौर ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी सिमरजीत कौर दामाद जसवीर सिंह बेटी रमनदीप कौर तथा दोहिती कीरत कौर के साथ स्विफ्ट कार पर सवार होकर श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए जा रहे थे जैसे ही उनकी कार कस्बा के दशमेश स्कूल के निकट पहुंची तो सामने से आ रही कार ने उनकी कर को टक्कर मार दी।
इस हादसे के दौरान वह सभी लोग घायल हो गए सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी महिला रिश्तेदार सिमरजीत कौर की मौत हो गई जबकि जसवीर सिंह रमनदीप कौर कीरत कौर समेत उसे इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां से उनका प्राथमिक उपचार देने के साथ ही रेफर करते हुए मामले की सूचना पुलिस को देती है वहीं दूसरी ओर घटनाक्रम का पता चलते ही थाना कोर्ट इसे खा की पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।