Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के मोगा में धान की रोपाई करते हुए चक्कर खाकर गिरा मजदूर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 06:14 PM (IST)

    मोगा में धान की रोपाई कर रहे 65 वर्षीय मजदूर चंचल शर्मा की भीषण गर्मी के कारण चक्कर आने से मौत हो गई। बिहार निवासी मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ...और पढ़ें

    धान की रोपाई करता मजदूर गर्मी में चक्कर आने से गिरा, अस्पताल में मौत।

    धान की रोपाई करता मजदूर गर्मी में चक्कर आने से गिरा, अस्पताल में मौत।

    HighLights

    1. मोगा में धान रोपाई करते मजदूर को आए चक्कर

    2. भीषण गर्मी के कारण 65 वर्षीय मजदूर की मौत

    3. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

    संवाद सहयोगी, मोगा। पंजाब के मोगा में धान की रोपाई करते समय मजदूर भीषण गर्मी के चलते चक्कर आकर गिर गया। उसे तुरंत नजदीकी डाक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसे बाघापुराना फिर मोगा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    थाना बाघापुराना के एएसआई हरमेश लाल ने बताया कि बिहार के जिला मधेपुरा के गांव फनाहन निवासी बसंत शर्मा ने बताया कि उसके पिता चंचल शर्मा (65) गांव जैसिंह वाला के किसान नवदीप सिंह के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।

    30 जून की शाम को खेत में भीषण गर्मी के चलते अचानक चक्कर आया और वह वहीं गिर गए। उसके पिता को तुरंत पहले गांव के डॉक्टर के पास ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर उनको बाघापुराना में निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। गांव सिंघावाला के निकट पहुंचे तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया।