Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में दर्दनाक हादसा, अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली; युवा वकील की मौत से इलाके में शोक

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 10:28 AM (IST)

    मोगा के बुट्टर कस्बे में युवा वकील अमनिंदर सिंह की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    वकील की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली (फोटो: जागरण)

    वकील की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. मोगा के बुट्टर में वकील अमनिंदर सिंह की मौत।

    2. लाइसेंसी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली लगने से हादसा।

    3. इलाके में शोक की लहर, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा जिले के कस्बा बुट्टर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवा वकील की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता हरभुपिंदर सिंह लाडी के पुत्र एडवोकेट अमनिंदर सिंह को देर रात उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

    एडवोकेट अमनिंदर सिंह के असामयिक निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    उधर, थाना बधनी कलां के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एक दुर्घटना प्रतीत होता है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की शव ग्रह में रखवा दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाने के बाद उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी