यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: 'पंजाब बनूगा हीरो... इस बार पंजाब चों 13-0', चुनाव के दौरान CM भगवंत मान ने दिया नया नारा
Punjab News पंजाब में चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी भी चुनाव प्रचर में जोर-शोर से जुटी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मोगा। Punjab Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से भगवंत मान ने आज से लोक सभा क्षेत्रों में पहुंचकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस दौरान भगवंत मान ने नया नारा दिया है कि पंजाब बनूगा हीरो, इस बार पंजाब चों 13-0। भगवंत मान ने इसके नारे भी वांलटियरों को दिया है।
विरोधी सोचते हैं कि विरोधी पार्टी खत्म कर देंगे
वह यहां पर एक होटल में पदाधिकारियों और वांलटियरों को दिया है। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी सोचते हैं कि वह अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद कर पार्टी खत्म कर देंगे, यह उनकी भूल है। उन्होंने वालंटियरों से हाथ खड़े करवाकर उनके पक्ष में नारे भी लगवाए हैं और कहा कि डेढ़ घंटे बाद आज की इस बैठक की जानकारी अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएगी।
मान ने सुखबीर बादल पर कसा तंज
भगवंत सिंह मान ने सुखबीर सिंह बादल की पंजाब बचाओ यात्रा (Punjab Bachao Yatra) के दौरान गाड़ी के ऊपर छत डालने पर भी तंज किया है। उनका कहना था कि वह छत के नीचे गाड़ी के ऊपर बैठते हैं और वर्कर मोटरसाइकिलों पर धूप में उनके आगे चलते हैं। यह लोग तापमान देखकर बाहर निकलने वाले लोग हैं कैसे आपका भला कर सकते हैं। भगवंत सिंह मान के भाषण का पूरा फोकस गांवों पर देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्षय पंजाब के नीचे का पानी बचाकर खेतों में रजबाओं के जरिए पानी पहुंचाना है। पिछले दिनों साइलो को मंडियां घोषित करने पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उनकी सरकार के खिलाफ कूड प्रचार था, इन साइलो को मंडियां तो 2013 से घोषित किया हुआ है, बल्कि उनकी तरफ से तो इन्हें बंद किया गया है।