मोगा में एक ही परिवार पर दोहरा कहर, पिता के दस दिन बाद बेटे की सड़क हादसे में मौत
मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे तीन बच्चों के पिता की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दस दिन पहले पिता का निधन हुआ था, जबकि तीन दिन पहले ही घर में बेटी का ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो।
HighLights
मोगा में सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत।
पिता के निधन के 10 दिन बाद हुआ यह दुखद हादसा।
तीन दिन पहले ही घर में बेटी का जन्म हुआ था।
संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा-कोटकापूरा मार्ग पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीन छोटे बच्चों का पिता था। सबसे मार्मिक बात यह है कि उसके घर में महज तीन दिन पहले ही बेटी का जन्म हुआ था, जबकि दस दिन पहले उसके पिता का भी निधन हो चुका था। लगातार दो बड़े सदमों से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
जानकारी के अनुसार सिंघावाला गांव निवासी 28 वर्षीय विक्की सिंह पेंटिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का पालन-पोषण मेहनत मजदूरी से करता था। उसके पहले एक बेटा और एक बेटी थे। तीन दिन पहले ही उसकी पत्नी ने एक और बेटी को जन्म दिया था। परिवार में नए सदस्य के आने की खुशियां अभी पूरी तरह मनाई भी नहीं जा सकी थीं कि यह हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें- 'दिस इज माय मैन...' Dhurandhar सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने बीच कॉन्सर्ट में की सगाई अनाउंस, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
अस्पताल से लौट रहा था मृतक
बताया गया है कि विक्की सिंह का ससुराल बस्ती बहादुर सिंह में है। उसके साले की पत्नी ने भी बच्चे को जन्म दिया था। इसी सिलसिले में वह अपने गांव से खाना लेकर मोगा के एक निजी अस्पताल गया था। अस्पताल में खाना देने के बाद वह देर रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान मोगा-कोटकापूरा मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर फैल गई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- छुट्टी के दिन भी खुले रहे पंजाब के सरकारी स्कूल, मतदाता सूची काम में जुटे कर्मचारियों ने उठाए ड्यूटी व्यवस्था पर सवाल
परिवार का इकलौता बेटा था विक्की
परिजनों ने बताया कि विक्की सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके कोई भाई या बहन नहीं हैं। दस दिन पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था और अब उसकी मौत से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से हर किसी की आंखें नम हैं।
चड़ीक चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।