यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Fire News: मोगा के पावर हाउस में लगी भीषण आग, काले धुएं के गुबार से ढका आसमान; मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद
पंजाब के मोगा में मौजूद एक बिजली घर में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकलकर्मी ने बताया कि आग फैलती रही ...और पढ़ें

HighLights
- आग फैलती रही तो विस्फोट का भी खतरा है
- दमकल की गाड़ियों के आने का सिलसिला जारी है
- दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं
एएनआई, मोगा। पंजाब के मोगा के अंतर्गत सिंघवाला पावर हाउस में भीषण आग लग गई है। मौजूदा समय में दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। एएनआई द्वारा जारी वीडियो में दमकलकर्मी आग बूझाते नजर आ रहे हैं। घटनास्थल पर आसमान काले धुएं के गुबार में ढक गया है। यह आग कैसे लगी, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।
अग्निशमन अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि सिंघावाला के एक बिजली घर में आग लगी है। आग फैलती रही तो इससे विस्फोट का भी खतरा है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कई गाड़ियां जगह-जगह से आ रही हैं। अब तक कई गाड़ियां मौके पर आ चुकी हैं और आग पर नियंत्रण कसने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ टीमें जुटी हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...