Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला गरमाया, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:51 PM (IST)

    कोट ईसे खां में सड़क हादसे में युवक हरवीर सिंह की मौत का मामला गरमा गया है। परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की ...और पढ़ें

    मोगा में सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला गरमाया। फोटो जागरण

    मोगा में सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला गरमाया। फोटो जागरण

    HighLights

    1. हरवीर सिंह की मौत को परिजनों ने बताया सुनियोजित हत्या।

    2. परिवार ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर न्याय मांगा।

    3. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, कोट ईसे खां (मोगा)। कोट ईसे खां-धर्मकोट मुख्य मार्ग पर दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक हरवीर सिंह की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है। मृतक के स्वजनों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए थाना कोट ईसे खां के बाहर प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

    मृतक के पिता हरचंद सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे हरवीर सिंह की मौत किसी सड़क दुर्घटना में नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने उनके शुरुआती बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया था।

    हरचंद सिंह ने कहा कि जब उन्होंने प्रारंभिक बयान दिए थे, उस समय वह मानसिक रूप से बेहद व्यथित थे। बाद में परिस्थितियों पर विचार करने के बाद उन्हें संदेह हुआ कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि हरवीर सिंह फोटोग्राफी का काम करता था और घटना वाले दिन काम के सिलसिले में कोट ईसे खां आया था। परिवार मूल रूप से जगराओं की कालोनी का निवासी है।

    स्वजनों का आरोप है कि हरवीर सिंह के शरीर पर कई चोटों के निशान थे और उसके गले से सोने की चेन भी गायब थी। उनका कहना है कि यह महज सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित वारदात है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस बीच, स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी

    डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि मृतक के पिता हरचंद सिंह के नए बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच करेगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।