पंजाब के मोगा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शव देख हृदयगति रुकने से चाची की भी गई जान
मोगा के बधनी कलां में एक सड़क हादसे में बाइक सवार परमजीत सिंह की गर्दन का मनका टूटने से मौत हो गई। यह हादसा सड़क पर गड्ढे के कारण हुआ। दुखद बात यह है ...और पढ़ें

कैप्शन: सड़क हादसे में गई युवक की जान (जागरण फाइल)
HighLights
मोगा में सड़क हादसे में युवक की मौत हुई।
सड़क पर गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिरी।
भतीजे का शव देख चाची की हृदय गति रुकने से मौत।
संवाद सहयोगी, मोगा। कस्बा बधनी कलां के पास हादसे में रविवार को बाइक सवार युवक की गर्दन का मनका टूटने से मौत हो गई। वहीं शव को देख उसकी चाची ने भी दम तोड़ दिया। बीड बधनी की हरदीप कौर ने बताया कि गांव घलकलां में परमजीत की बुआ की बेटी की आठ मार्च को शादी थी।
सात मार्च को गांव घलकलां में स्थित जागो में शामिल होकर पूरा परिवार गाड़ी में लौट रहा था जबकि उसका पति परमजीत सिंह मोटरसाइकिल पर गया था। जैसे ही मोटरसाइकिल बधनी कलां के पास पहुंचा, वहां सड़क पर गड्ढा आने से मोटरसाइकिल बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरा।
हादसे में परमजीत सिंह के गर्दन का मनका टूटने से मौके पर ही मौत हो गई। पीछे आ रही गाड़ी चाची कुलविंदर कौर भी मौजूद थीं। भतीजे का शव देख कुलविंदर कौर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।