मोगा सरपंच हत्याकांड: लेह-लद्दाख से पकड़े गए आरोपियों को 5 दिन का पुलिस रिमांड
मोगा के बाघा पुराना में सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी की हत्या के चार आरोपियों को लेह-लद्दाख से गिरफ्तार किया गया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया ...और पढ़ें
-1773568404191_m.webp)
सरपंच की हत्यारोपितो का मिला 5 दिन का रिमांड।
HighLights
सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
लेह-लद्दाख से पकड़े गए चार आरोपियों को रिमांड
बाघा पुराना पुलिस को मिली 5 दिन की पूछताछ रिमांड
संवाद सहयोगी, मोगा। कस्बा बाघा पुराना में 6 मार्च को गांव पत्तो हीरा सिंह वाला के सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी की हत्या करने वाले चार आरोपितों को गत दिवस लेहलद्दाख से काबू किया गया था।
जिनका रविवार को बाघा पुराना पुलिस ने मेडिकल करवा कर दोपहर अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए 5 दिन का रिमांड मिला है। 7 मार्च को बाघा पुराना पुलिस ने चार ज्ञात समेत 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
क्या था मामला?
बताया जा रहा है कि 6 मार्च को दोपहर करीब 11:30 बजे गांव पत्तो हीरा सिंह वाला के सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी अपनी थार गाड़ी पर सवार होकर कोटकपूरा रोड पर बने सुजान जिम में आया था।
जब वह थार से उतरकर जिम में जाने लगे तो इसी दौरान फॉर्च्यूनर सवार हमलावरों ने टाबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसके कारण हरविंदर सिंह हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए थे को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया था जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसकी मृत घोषित कर दिया था।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मोगा से एसएसपी अजय गांधी समेत अन्य पुलिस प्रशासन पहुंचे, जिन्होंने टीम में गठित करके आरोपितों की तलाश शुरू की थी, उसी कड़ी के तहत बनाई गई टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के साथ-साथ पुलिस की टीम में आरोपितों की तलाश करने में जुटी हुई थी, उसी के तहत गत दिवस लेह लद्दाख से हमलावर मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू हरविंदर सिंह उर्फ हिंदा जश्नप्रीत सिंह जस्सा तथा योगेश शर्मा को गिरफ्तार किया।
खबरें और भी
जिनका लेहलद्दाख की अदालत मे पेश करने के बाद वहां से राहदारी तहत रिमांड लेकर शनिवार को दोपहर बाद मोगा लाया गया था। उधर मामले को लेकर थाना बाघा पुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों का रविवार को मेडिकल करवाया गया और जेएमआईसी विजय कुमार की अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने पूछताछ के लिए पुलिस को 5 दिनों का रिमांड दिया है।