Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में मेन बाजार में 'नो-पार्किंग' में खड़े वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई, दर्जनों चालान काटे

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 10:17 AM (IST)

    मोगा के मेन बाजार में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटे। अध्यापकों की परीक्षा के का ...और पढ़ें

    ट्रैफिक पुलिस ने काटे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान (फोटो: जागरण)

    ट्रैफिक पुलिस ने काटे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राजकुमार राजू, मोगा। स्थानीय मेन बाजार स्थित सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को अध्यापकों की परीक्षा हो रही थी । जिसको लेकर गाड़ियों को सड़क किनारे गलत ढंग से खड़ा किया गया था। इसके कारण दुकानदारों समेत राहगीरों को परेशानी हो रही थी। जिसे गंभीरता से देखते हुए ट्रैफिक पुलिस प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ढंग से खड़े वाहनों के चालान काटे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह ने बताया कि मोगा के मेन बाजार के बीचो बीच सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। जिसमें रविवार को अध्यापकों की परीक्षा हो रही थी। ऐसे में अध्यापकों को लेकर आए अभिभावकों ने अपनी गाड़ी को सड़क किनारे समेत दुकानों के आगे खड़ा कर दिया है।

    जिसके कारण जहां दुकानदारों को दुकान खोलने के उपरांत परेशानी होने लगी। वही बाजार से गुजरने वाला ट्रैफिक भी प्रभावित होने लगा । जिसकी सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर जहां कई गाड़ियों को वहां से हटवा कर पास की पार्किंग में भेजो तो कई के चालान भी काटे गए।।

    ट्रैफिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह ने बाजार में आने वाले हर आम और खास व्यक्ति को अपील की है कि अपने वाहनों को सही ढंग से पास की पार्किंग में खड़ा करें ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने के कारण बाजार से गुजरने वाला वाहन चालक जहां समस्या से परेशान होता है। वही एम्बुलेंस को भी निकलने में दिक्कत होती है इस मौके पर ए एस आई गुरिंदरजीत सिंह ,ए एस आई सुखचैन सिंह, कांस्टेबल हरप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह तथा कर्मजीत कौर मौजूद थे।

    खबरें और भी