यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खुशखबरी! पंजाब के महिलाओं को कब से मिलेंगे 1000 रुपये? CM भगवंत मान ने किया एलान
पंजाब सरकार महिलाओं को जल्द 1000 रुपये प्रति माह देगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को इसका एलान कर दिया। सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में फिर से आम आद ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब सरकार का बड़ा एलान
- महिलाओं को मिलेगा 1000 रुपये प्रति माह
- मुख्यमंत्री ने कहा- बजट में व्यवस्था करेगी सरकार
जागरण संवाददाता, मोगा। विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादे के मुताबिक प्रदेश सरकार जल्द ही प्रदेश की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देगी। इसके लिए आगामी बजट में इसकी व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लघु सचिवालय की इमारत के विस्तार का नींव पत्थर रखने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महिलाओं को सहायता राशि की घोषणा अगले बजट में हो जाएगी।
दिल्ली में फिर से APP की सरकार बनने का किया दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी चौथी बार लगातार जीतने जा रही है और वह भी 60 से ज्यादा सीटों पर और यह इतिहास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी के कार्यों को पसंद कर रहे हैं और दिल्ली में किए गए कार्यों पर ही वोट मांगे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- शिरोमणि अकाली दल की मेंबरशिप मुहिम का आगाज, सुखबीर बादल ने नए सिरे से ली सदस्यता
पंजाब में भी वह ऐसा ही करेंगे। पहले हाथ जोड़कर वोट मांगे हैं और हाथ दिखाकर वोट मांगे जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश में गठित की गई सड़क सुरक्षा फोर्स को अब दूसरे राज्य भी अपनाना चाहते हैं। इस एक साल में सड़क हादसों में 47 प्रतिशत की कमी आई है और घायलों की संख्या बड़ी है।
सुखबीर सिंह बादल पर बोला हमला
वूमेन समिट के दौरान मुख्यमंत्री के निशाने पर ज्यादा समय सुखबीर बादल रहे। उन्होंने कहा कि अब वह झोली कर लोगों से रहम मांग रहे हैं, जबकि उन्हें उनके किए गलत कामों का नतीजा भुगतना पड़ा है। पहले श्री अकाल तख्त पर सभी गुनाह मान लिए और अब कह रहे हैं कि वह तो उन्होंने अपनी झोली डलवाए हैं।
वह या तो श्री अकाल तख्त पर झूठ बोल रहे थे या फिर अब बोल रहे हैं। अपने भाषण के दौरान पूर्व मंत्री और मोगा जिले के सीनियर नेता रहे जत्थेदार तोता सिंह पर भी तंज कसा और कहा कि वह अनपढ़ नेता पहले राज करते थे, लेकिन साइन तक नहीं कर पाते थे।
खबरें और भी
वुमेन समिट में साझा की यादें
मुख्यमंत्री ने वुमेन समिट के दौरान अपनी मां की बातें करते हुए बचपन की यादों को साझा किया। कहा कि उनकी मां आज भी गांव में रहना पसंद करती हैं। दरी बुनती हैं और चरखा भी चलाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनके घर पर पीपे में आटे के बिस्किट आते थे, तो मां इसे ताला लगाकर रखती थीं।
एक बार मेरे हाथ पीपे की चाबी लगी, तो मैंने और बहन ने कई बार बिस्किट खाए। उन्होंने जीटी भारत और एचडीएफसी परिवार का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से महिलाएं अपना रोजगार चलाकर खुद और परिवार को चला रही हैं, जो बड़ी बात है।