Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में सड़क हादसा, कोटकपूरा बाईपास पर सीवरेज के मैनहोल के कारण उछली बाइक, 6 महीने के मासूम की मौत

    Updated: Sat, 30 May 2026 11:10 AM (GMT+05:30)

    मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 महीने के मासूम मनवीर सिंह की मौत हो गई। यह हादसा सड़क पर सीवरेज के मेनहोल के ढक्कन के कारण मोटर ...और पढ़ें

    मोगा में सड़क हादसे में 6 माह के मासूम की मौत, मेनहोल बना काल।

    मोगा में सड़क हादसे में 6 माह के मासूम की मौत, मेनहोल बना काल।

    HighLights

    1. मोगा में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम की मौत।

    2. कोटकपूरा बाईपास पर मेनहोल से बिगड़ा संतुलन।

    3. 6 महीने के बच्चे मनवीर सिंह ने गंवाई जान।

    संवाद सहयोगी, मोगा। पंजाब के मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर शनिवार को सुबह उसे समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब मोटरसाइकिल पर सवार दंपति अपने गांव से किसी काम को लेकर चंद नवां से मोगा आ रहे थे कि रास्ते में आए गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और महिला समेत बच्चा नीचे जा गिरे जिनको गंभीर अवस्था में निजी गाड़ी के सहयोग से मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां बच्चों को मृत घोषित करते हुए महिला को रेफर कर दिया गया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव चंद नवां के रहने वाले लखबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी ज्योति और बच्चों के साथ किसी काम के लिए मोगा को आ रहा था जब वह विश्वकर्मा चौक के निकट पहुंचा तो सड़क पर सीवरेज के मेन हॉल के ढक्कन का स्तर ठीक नहीं था।

    जिसके कारण उसकी मोटरसाइकिल से संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल से उछलने के कारण उसकी पत्नी ज्योति और 6 महीने का बच्चा मनवीर सिंह सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए।

    आसपास के लोगों की मदद से पत्नी और बच्चे को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने बच्चे को मृत घोषित करते हुए महिला को रेफर करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।