Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के मोगा में महिला ने निगला जहर, संदिग्ध परिस्थिति में मौत

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:47 PM (IST)

    मोगा के गांव लधाईके में 56 वर्षीय महिला विजयलक्ष्मी ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज ...और पढ़ें

    पंजाब के मोगा में महिला ने निगला जहर। फाइल फोटो

    पंजाब के मोगा में महिला ने निगला जहर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मोगा के लधाईके गांव में महिला ने जहरीला पदार्थ निगला।

    2. 56 वर्षीय विजयलक्ष्मी की इलाज से पहले मौत हुई।

    3. पुलिस ने परिवार के बयानों पर शव का पोस्टमार्टम करवाया।

    संवाद सहयोगी, मोगा। जिले के गांव लधाईके में रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध अवस्था के चलते अपने ही घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की इलाज से पहले मौत हो गई। थाना बाघा पुराना के एएसआइ चरणजीत सिंह ने बताया कि 56 वर्षीय विजयलक्ष्मी पत्नी महेंद्र पाल निवासी लधाईके के के पति की पूर्व में मौत हो चुकी थी।

    उसके पुत्र और पुत्रवधू चंडीगढ़ में नौकरी करते थे, पिछले दिनों वह अपने पुत्रवधू को मिलकर लौटी थी। शनिवार को अचानक महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहर निगल लिया, जिसकी इलाज से पहले मौत हो गई। परिवार के बयानों के आधार पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।