Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, लुधियाना सीट से चुने गए सांसद

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 05:57 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने विधायक पद से इस्‍तीफा दे दिया है। वड़िंग लुधियाना सीट से सांसद चुन ...और पढ़ें

    विधायक पद से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया इस्‍तीफा (फाइल फोटो)
    विधायक पद से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया इस्‍तीफा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. वड़िंग ने लुधियाना सीट पर रवनीत बिट्टू को पराजित कर हासिल की थी जीत
    2. 2012 में पहली बार गिद्दड़बाहा से बने थे विधायक

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष और लुधियाना से सांसद चुने जाने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। राजा वड़िंग ने शुक्रवार को विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को अपना इस्तीफा सौंपा है, जिन्होंने उसे मंजूर कर लिया है।

    रवनीत सिंह बिट्टू को किया था पराजित 

    बता दें कि राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को 20 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। संविधान के मुताबिक वे दो पदों पर नहीं रह सकते हैं। जिसके चलते उन्होंने गिद्दड़बाहा से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। गिद्दड़बाहा में अब उपचुनाव होंगे। बता दें कि राजा वड़िंग गिद्दड़बाहा से लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही लोगों को लगा बड़ा झटका, मान सरकार ने बढ़ाए बिजली के दाम, 16 जून से प्रभाव में आएंगी नईं दरें

    वड़िंग गिद्दड़बाहा से 2012 में बने थे विधायक

    राजा वड़िंग ने कहा कि लगभग साढ़े 12 साल तक वह विधानसभा में हलके व पंजाब के लोगों की आवाज बन कर काम कर रहे हैं। वह बहुत ही छोटी उम्र 33 वर्ष में पहली बार गिद्दड़बाहा से 2012 में विधायक बने थे। अब देश की संसद में जाने का मौका मिला है। वहां भी पंजाब के लोगों की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ने में बहुत मेहनत लगती है। अब संसद तक लोगों ने उन्हें पहुंचाया है तो वे पंजाब के मुद्दों को संसद में आवश्य उठाएंगे।

    यह भी पढ़ें: 'ओलंपिक की तैयारी करने वाले एथलीट के लिए 15 लाख खर्च करेगी AAP सरकार', संगरूर सांसद गुरमीत सिंह मीत का एलान

    खबरें और भी