विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी का एलान, अकाली दल से मिलता-जुलता है नाम; क्या होंगे मुद्दे?

Published: Tue, 14 Jan 2025 01:35 PM (IST)

Amritpal Singh Party Announcement Today जेल में बंद खडूर साहिब सीट के सांसद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का आज ...और पढ़ें

अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का हुआ एलान (फाइल फोटो)
अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का हुआ एलान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अकाली दल वारिस पंजाब दे रखा गया अमृतपाल की पार्टी का नाम
  2. 'पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ' रैली के दौरान पिता तरसेम सिंह ने की घोषणा

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पिछले दो साल से असम के डिब्रुगढ़ जेल में खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की पार्टी का आज एलान हो गया है। मुक्तसर के बठिंडा रोड पर चल रही अलगाववादी सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी की 'पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ' रैली में अमृतपाल के पिता ने पार्टी का एलान किया है। 

पार्टी का रखा गया ये नाम

अलगाववादी सांसद अमृतपाल सिंह के पिता ने नई पार्टी की घोषणा कर दी है। पार्टी का नाम अकाली दल (वारिस पंजाब दे) रखा गया है। 'पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ' रैली के दौरान पार्टी नेता जसकरण सिंह काहनवाला ने शिअद बादल पर हमला बोलते हुए कहा कि दो सोचों की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि एक सोच दिल्ली की है जोकि किसानों की जानें ले रही हैं। दिल्ली की सोच सिख कौम का नुकसान करवा रही है। दिल्ली की सोच बंदी सिंहों को बंदी बना कर रखना चाहती है। दिल्ली की सोच पंथ व पंजाब का नुकसान करवा रही है। दिल्ली सोच पंजाब के पानी को लूटना चाहती है।

अमृतपाल के वकील ने कही ये बात

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के वकील हरपाल सिंह ने कहा कि जब तक पंजाब की क्षेत्रिय पार्टी नहीं बनती तब तक पंजाब के बारे कोई नहीं सोचेगा। उन्होंने कहा कि अब नई साजिश के तहत अमृतपाल को गैंगस्टर साबित करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 92 विधायकों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के डर से पंजाब की बात ही नहीं करनी है। जो पंथ के नाम पर पहले पार्टीयां चल रही हैं वो पंथ की बात ही नहीं करते।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।