यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Accident in Muktsar: मुक्तसर में भीषण सड़क हादसा, घने कोहरे में ट्रक से टकराई बस; 11 पुलिस कर्मचारी घायल
मुक्तसर के कोटकपूरा रोड गांव चढ़ेवान में घनी धुंध में पुलिसकर्मचारियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 पुलिसकर्मचारी घायल हो गए। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। Accident in Muktsar Sahib: पंजाब में पड़ रहा घना कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। यह कोहरा दर्दनाक सड़क हादसों की वजह बन रहा है। इसी कड़ी ने घने कोहरे के कारण पंजाब के मुक्तसर साहिब में बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई।
इस हादसे में 11 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। दरअसल, मुक्तसर के कोटकपूरा रोड गांव चढ़ेवान में घनी धुंध में पुलिसकर्मचारियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
हादसे में 11 पुलिसकर्मचारी घायल
हादसे में 11 पुलिसकर्मचारी घायल हो गए। घायल तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का उपचार मुक्तसर के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
.jpg)
बस में 21 पुलिसकर्मचारी सवार थे। बाकी सवारों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस कर्मचारी बस में जालंधर ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
.jpg)
यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब में मिली दुर्लभ बीमारी की मरीज, डॉक्टरों ने तीन घंटे में सफल ऑपरेशन कर बचाई पेशेंट की जान
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई पुलिस बस
घटना शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास की है। हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे जिन्होंने सवारी का प्रबंध कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पुलिस बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि घनी धुंध दृश्यता करीबन 15 मीटर तक थी।
.jpg)