विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुक्तसर में तीन ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:42 PM (IST)

थाना किल्लियांवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति को 3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

किलियांवाली में 3 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

किलियांवाली में 3 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

HighLights

  1. किलियांवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा।

  2. आरोपित गुरप्रीत सिंह से 3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

संवाद सूत्र, लंबी। थाना किल्लियांवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंधी थाना किल्लियांवाली पुलिस के इंस्पेक्टर निशान सिंह ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ गश्त के किल्लियांवाली मंडी स्थित किस किंगडम स्कूल के नजदीक पहुंचे तो सड़क किनारे एक व्यक्ति पैदल चलता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस पार्टी को देखकर उस व्यक्ति ने अपने हाथों में पकड़ी हुई कोई वस्तु छिपाने की कोशिश की और हाथ पीछे करके खड़ा हो गया।

जब पुलिस ने उसका नाम-पत्ता पूछा, तो उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह वासी किल्लियांवाली बताया। पुलिस ने आरोपित गुरप्रीत सिंह के हाथों में पकड़े हुए लिफाफे की चेकिंग की तो उसमें से तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।