Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब पुलिस के पास पहुंचा भूपेश बघेल 'गो बैक' फ्लेक्स विवाद, कांग्रेस ने की जांच की मांग; SSP को सौंपी शिकायत

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:46 PM (IST)

    श्री मुक्तसर साहिब में भूपेश बघेल के 'गो बैक' फ्लेक्स विवाद ने पुलिस तक का रुख कर लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसएसपी को शिकायत देकर फ्लेक्स लगाने ...और पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल। फाइल फोटो

    पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल। फाइल फोटो

    HighLights

    1. भूपेश बघेल 'गो बैक' फ्लेक्स विवाद पुलिस के पास पहुंचा।

    2. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसएसपी को शिकायत सौंप जांच मांगी।

    3. फ्लेक्स लगाने वालों से मारपीट की भी खबर।

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के श्री मुक्तसर साहिब दौरे से पहले लगाए गए 'भूपेश बघेल गो बैक' फ्लेक्स का विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है।

    कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू ने इस मामले में एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब को लिखित शिकायत देकर फ्लेक्स लगाने वालों और इस घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

    जिलाध्यक्ष ने शिकायत में एक पूर्व पार्षद, एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक तथा फ्लेक्स लगाने में प्रयुक्त वाहन के मालिक और चालक की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हैं। फ्लेक्स के माध्यम से उनकी तुलना जनरल डायर से करना उनकी छवि धूमिल करने और समाज में नफरत फैलाने का प्रयास है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

    कुछ लोगों के साथ हुई थी मारपीट

    शुभदीप सिंह बिट्टू ने बताया कि एसएसपी कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच का भरोसा दिया है। उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल के शहर पहुंचने से पहले विभिन्न स्थानों पर 'गो बैक' फ्लेक्स लगाए गए थे, जिन्हें बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हटा दिया था।

    इधर, इस विवाद से जुड़ा एक और मामला भी सामने आया है। फ्लेक्स लगाने वाले कुछ व्यक्तियों के साथ कथित मारपीट की चर्चा है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्तियों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने भी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।