मुक्तसर के गिदड़बाहा में पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला, चार लोगों पर केस दर्ज
गिदड़बाहा के गांव गुरूसर में पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए पिता-पुत्र पर चार लोगों ने गंडासी, राड और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। ...और पढ़ें
-1784534249793_m.webp)
पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
गुरूसर में पड़ोसी के झगड़े में बीच-बचाव करने पर हमला।
पिता-पुत्र पर गंडासी, राड और लाठियों से जानलेवा वार।
पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला किया दर्ज।
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा। गांव गुरूसर में पड़ोसियों के घर में हो रहे झगड़े में बीच-बचाव कराने पहुंचे पिता-पुत्र पर गंडासी, राड और लाठियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित गुरदीप सिंह निवासी गांव गुरूसर ने बताया कि बीते दिनों 5 जुलाई रात करीब 9:30 बजे उनके पड़ोसी फौजी सिंह के घर से शोर-शराबा सुनाई दिया। जब गुरदीप सिंह और उनका बेटा सिमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गांव के ही चार लोग फौजी सिंह के साथ मारपीट और खींचतान कर रहे थे।
जब सिमरजीत सिंह फौजी को छुड़ाने आगे बढ़ा, तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपित बलराज सिंह ने अपनी हाथ में पकड़ी गंडासी से सिमरजीत के सिर पर दो वार किए, जिससे वह नीचे गिर गया। आरोपित हरजिंदर सिंह ने लाठी से सिमरजीत के बाएं घुटने पर वार किया।
जब बुजुर्ग पिता गुरदीप सिंह अपने बेटे को बचाने आगे आए, तो आरोपित शिवराज सिंह उर्फ बग्गी ने राड से उनके सिर पर हमला किया, जिसे रोकने के लिए गुरदीप सिंह ने अपनी बाईं बाजू आगे कर दी और राड उनकी कलाई पर जा लगी। इसके बाद चौथे आरोपित गेज सिंह ने लाठी से हमला किया।
खबरें और भी
हमले में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने उक्त बयानों पर आरोपित हरजिंदर सिंह, गेज सिंह, बलराज सिंह व शिवराज सिंह उर्फ बग्गी वासी गांव गुरूसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जबकि आराेपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।