यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Fire News: मुक्तसर साहिब में किराना दुकान में लगी आग, धू-धू कर जला सामान; लाखों का नुकसान
Punjab Fire News पंजाब के मुक्तसर साहिब में एक किराना दुकान में आग लग गई। इस दुकान में आग लगने से लाखों का माल जल गया। नुकसान को लेकर पीड़ित दुकानदार ...और पढ़ें

HighLights
- शहर के जलालाबाद रोड पर एक किराना की दुकान में आग लग गई
- इस हादसे में दुकानदार का लाखों का नुकसान हो गया
- दुकान में सारा सामान जलकर राख हो चुका था
संवाद सूत्र, जागरण श्री मुक्तसर साहिब। Punjab Fire News: शहर के जलालाबाद रोड पर एक किराना की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। किराना दुकान के मालिक पवन कुमार निवासी श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे उनके पास एक जानकार का फोन आया कि आपकी दुकान के अंदर आग लग हुई है।
आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पाया आग पर काबू
जैसे उसने फोन सुना तो तुरंत दुकान पर पहुंचा और देखा की दुकान के अंदर आग लगी हुई। दुकान मालिक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से शटर खोला और लगभग आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बादे आग पर काबू पा लिया गया।
दुकान में रखे महंगे फ्रीजर जल गए
लेकिन तब तक दुकान में सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार ने बताया कि दुकान में स्टेशनरी, बेकरी का सामान, कोल्ड ड्रिंक और अन्य फर्नीचर अंदर ही जलकर राख हो गया। इसके अलावा दुकान में रखे बड़े-बड़े महंगे फ्रीजर भी जल गए।
दुकान के मालिक पवन कुमार ने कहा कि इस आगजनी से उसका करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग की है कि उन्हें फिर से कारोबार चलाने के लिए आर्थिक मदद दी जाए।
खबरें और भी
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
फिलहाल दुकान के अंदर आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। इसके पहले भी सर्दी के मौसम में शहर के अबोहर रोड पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक किराना की दुकान में आग लग गई। जिसमें दुकान में पड़ा सारा सामन जलकर राख हो गया।