यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लड़की काम ढ़ूंढने घर से निकली थी, फिर फंस गई शिकंजे में
मलोट क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों से भी उसका दुष्कर्म कराया।

जेएनएन, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)। एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसका अन्य लोगाें से भी दुष्कर्म कराया। बाद में लड़की किसी तरह उनके चंगुल से भाग कर घर पहुंची और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। लड़की का कहना है कि इसमें एक महिला ने भी आरोपियों का साथ दिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है।
शहर के आदर्श नगर की रहनेवाली 16 लड़की वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब दो माह पहले घर से काम ढूंढने के लिए गई थी। वह पहले अबोहर गई और रोहतक गांव में भी रही। इसी दौरान ही मलोट के एक व्यक्ति, गांव कखांवाली के दो व्यक्तियों व एक अन्य ने उसे बंधक लिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
पढ़ें : महिला ने देह व्यापार का धंधा नहीं छोड़ा तो फिर जेठ ने उठाया खौफनाक कदम
लड़की ने बताया कि इन लोगों ने उसका अन्य लोगों से भी दुष्कर्म करवाया। इसमें एक महिला ने भी उनका सहयोग किया। कुछ दिन पहले वह किसी तरह से बचकर भाग आई और घर लौटकर अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह मां के साथ सिटी थाने गई और शिकायत दी।
पढ़ें : एक सपने की मौत, हालात से हार गई गरीब की बेटी
संदिग्ध लग रहा है मामला
थाना सिटी के जांच अधिकारी एएसआइ वीरा सिंह ने कहा कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें : न्यूजीलैंड जाकर गायब हो गई दुल्हन, और अब पति मल रहा हाथ

