Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तसर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में गुटका साहिब की बेअदबी, नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:45 PM (GMT+05:30)

    गुरुद्वारा साहिब कोटभाई में नितनेम के गुटका साहिब की चोरी और बेअदबी का मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें

    ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी। फोटो जागरण

    ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. कोटभाई गुरुद्वारा में गुटका साहिब की चोरी और बेअदबी।

    2. नाबालिग आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला।

    3. खंडित हालत में गुटका साहिब बरामद, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, दोदा (मुक्तसर)। गिद्दड़बाहा के गांव कोटभाई में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में सोमवार देर शाम एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां नितनेम के लिए रखे गए गुटका साहिब की चोरी कर उसकी बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया है।

    पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला कि नाबालिग का घर गुरुद्वारा साहिब के पास है। इस घटना से सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपित परिवार को गांव वालों ने गांव से बाहर निकाल दिया है।

    गुरुद्वारा के ग्रंथी सिंह सोमवार शाम अपने निवास स्थान पर गए हुए थे। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब में नितनेम के लिए रखा गया गुटका साहिब गायब मिला। जब काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला तो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    डीएसपी गिद्दड़बाहा जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लापता गुटका साहिब गांव के बाहर कूड़े के ढेर के पास फेंका हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक घर से मिट्टी के नीचे दबा हुआ गुटका साहिब बरामद किया गया। बरामद गुटका साहिब की जिल्द खंडित हालत में मिली।

    खबरें और भी

    डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह हरकत एक नाबालिग ने की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल नाबालिग फरार बताया जा रहा है।

    जब पत्रकार मौके पर पहुंचे और पंचायत व गुरुद्वारा कमेटी से आधिकारिक बयान लेने की कोशिश की तो उनकी ओर से कोई बयान नहीं दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सीसीटीवी व अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।