Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तसर पुलिस की बड़ी सफलता, किडनैपिंग के 4 घंटे के भीतर दो नाबालिग लड़कियां बरामद

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 02:21 PM (IST)

    मुक्तसर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव कानियांवाली की दो नाबालिग लड़कियों को कार से अपहरण के चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। ...और पढ़ें

    किडनैपिंग के 4 घंटे के भीतर दो नाबालिग लड़कियां बरामद (फोटो: जागरण)

    किडनैपिंग के 4 घंटे के भीतर दो नाबालिग लड़कियां बरामद (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण की एक बड़ी वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने चार घंटे के भीतर गांव कानियांवाली की दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

    प्रेस कांफ्रेंस में एसपी मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 28 जुलाई को डायल 112 पर सूचना मिली कि गांव कानियांवाली की दो नाबालिग लड़कियों जिनकी उम्र 15-16 वर्ष की है,को एक कार में कुछ युवक अपहरण कर ले जा रहे हैं।

    सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। शिकायतकर्ता के बयान पर पहले थाना सदर में केस दर्ज किया गया। यह केस बीएनएस की धारा 137(2) और 3(5) के तहत दर्ज हुआ है।
    इसके बाद एसएसपी अभिमन्यु राणा के निर्देशों पर एसपीडी मनमीत सिंह ढिल्लो और डीएसपी बचन सिंह की निगरानी में थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें बनाकर तुरंत जांच शुरू की गई।

    तेज और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने चार घंटे के अंदर दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद लड़कियों को कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा के मद्देनजर मुक्तसर के सखी वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।

    खबरें और भी

    इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बालग और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बालग आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं नाबालिग आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार की जा रही है।