पंजाब के मुक्तसर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 10 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
मुक्तसर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल दस ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। ...और पढ़ें

दस ग्राम हेरोइन समेत तीन गिरफ्तार।
HighLights
मुक्तसर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से कुल दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
मलोट और मुक्तसर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
संवाद सूत्र, मलोट/मुक्तसर। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से तीन लोगों को दस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में थाना सिटी मलोट पुलिस के एएसआई बलजिंदर सिंह ने फोकल पाइंट दानेवाला के पास एक युवक को पांच ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपित आकाशदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
दूसरे मामले में थाना सिटी के हवलदार गुरप्रीत सिंह ने दो ग्राम हेरोइन के साथ संदीप कुमार वासी मुक्तसर को काबू किया। तीसरे मामले में थाना सदर मुक्तसर पुलिस के हवलदार गुरजोत सिंह ने चरनजीत सिंह वासी नारंग कॉलोनी मुक्तसर को तीन ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।