Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: चुनाव को लेकर पंजाब पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, SSP बोले- शरारती तत्‍वों पर कड़ी नजर

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 03:51 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 पंजाब के मुक्‍तसर में लोकसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। एसएसपी ने कहा कि शरारती तत्‍वों पर नजर बनी हुई है। इसके तहत ...और पढ़ें

    चुनाव को लेकर पंजाब पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
    चुनाव को लेकर पंजाब पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    जागरण संवाददाता, मुक्तसर साहिब। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना के निर्देशों अनुसार जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिसके तहत अलग-अलग पुलिस टीमों का गठित कर नाकाबंदी की जा रही है और पीसीआर मोटरसाइकिल पुलिस पार्टी द्वारा दिन-रात गश्त की जा रही है।

    इन जिलों में निकाला गया मार्च

    जिले के सब डिवीजन मलोट, गिद्दड़बाहा, लंबी और श्री मुक्तसर साहिब में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च एसएसपी भागीरथ सिंह मीना के नेतृत्व में निकाला गया। इस मौके पर एसपी एच कंवलप्रीत सिंह, एसपी डी मनमीत सिंह ढिल्लो, डीएसपी सतनाम सिंह डीएसपी श्री मुक्तसर साहिब उपस्थित रहे। 

    वहीं डीएसपी जसबीर सिंह गिद्दड़बाहा, डीएसपी लंबी फतेह सिंह बराड़, डीएसपी पवनजीत मलोट और जिला श्री मुक्तसर साहिब पुलिस स्टेशन के सभी मुख्य अधिकारी और बीएसएफ अर्धसैनिक बल के साथ लगभग 500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    एसएसपी मीना ने दी पूरी जानकारी

    सब डिवीजन मलोट में फ्लैग मार्च डीएवी स्कूल से शुरू होकर मेन बाजार, इंदिरा रोड, सिविल अस्पताल मलोट से बठिंडा चौक, गांव मलोट, मलवाला, कटोरेवाला, जंडवाला चढ़त सिंह, दानेवाला चौक से बठिंडा चौक पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों के बीच सौहार्द बनाए रखने के लिए जिले के उपमंडलों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: 'भ्रष्टाचार व माफिया में पूरी तरह से लिप्त है मान सरकार', AAP पर जमकर बरसे खेहरा; BJP को भी लिया आड़े हाथ

    शरारती तत्‍वों को बक्‍शा नहीं जाएगा: एसएसपी

    मीना ने कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, जिसके चलते जिले से लगती राजस्थान की सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गई हैं। इसके साथ ही पुलिस की विभिन्न इकाइयों द्वारा गश्त की जांच भी की जा रही है और किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सिद्धू ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार नहीं करेगा उनका गुट; हाईकमान के सामने रख दी ये शर्त

    उन लोगों से अपील की गई है कि यदि आप कोई जानकारी हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो हमारे हेल्पलाइन नंबर 80549-42100 पर व्हाट्सएप मैसेज या फोन काल के जरिए दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।