विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: 'गिद्दड़बाहा से टिकट पक्‍की, डिंपी 10 दिन में वापसी करें'; ढिल्‍लों के शिअद छोड़ने पर बोले सुखबीर बादल

Published: Mon, 26 Aug 2024 02:42 PM (IST)

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने डिंपी ढिल्‍लों से कहा है कि 10 दिन में वापसी करेंगे तो ...और पढ़ें

डिंपी के पार्टी छोड़ने पर बोले सुखबीर बादल (फाइल फोटो)
डिंपी के पार्टी छोड़ने पर बोले सुखबीर बादल (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने निवास स्थान पर गिद्दड़बाहा हलके से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने डिंपी ढिल्‍लों पर निशाना साधा।

शिअद प्रधान ने कहा कि डिंपी ढिल्लों अपने निजी फायदे के लिए शिअद को छोड़ रहे हैं। मुझ पर झूठे आरोप लगाने बिल्कुत गलत है। फिर भी वह 10 दिन का समय देते हैं। डिंपी शिअद में वापसी कर लें, गिद्दड़बाहा से उसकी टिकट पक्की है।

कार्यकर्ताओं की बुलाई थी इमरजेंसी बैठक

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को गिद्दड़बाहा में डिंपी ढिल्लों के भारी इकट्ठ किए जाने के बीच सुखबीर बादल ने गिद्दड़बाहा से शिअद नेताओं व कार्यकर्ताओं की इमरजेंसी बैठक अपने निवास पर बुलाई थी। इसमें 250 के करीब लोग शामिल थे। सुखबीर ने कहा कि गिद्दड़बाहा से वह डिंपी ढिल्लों को ही टिकट देने वाले थे। उन्होंने पूरा मन बना रखा था। लेकिन उन्हें सूचना मिल रही थी कि डिंपी पिछले तीन चार महीनों से आम आदमी पार्टी के नेताओं के संपर्क में है।

निजी हितों के लिए पार्टी ने शिअद को छोड़ा: बादल

डिंपी ने शिअद को मेरे लिए नहीं छोड़ा है। वह अपने निजी हितों के लिए पार्टी छोड़ कर गए हैं। मनप्रीत बादल के साथ उनकी पिछले कई महीनों से बात नहीं हुई है। मनप्रीत बादल अपनी भाजपा पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसमें उनका कोई लेनादेना नहीं है। हम अपनी पार्टी को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Nirmal Singh Bhangoo: कौन था निर्मल सिंह भंगू? अमीर बनने की भूख ने करोड़ों लोगों को कर दिया कंगाल

मनप्रीत के साथ उनका कोई संपर्क नहीं है। डिंपी आप में जाने का मन बना चुका है और शिअद छोड़ने का पूरा आरोप उन पर थोप रहे हैं। डिंपी के लिए शिअद के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। वह जब चाहे वापसी कर सकते हैं। लेकिन वह 10 दिन का समय देते हैं। डिंपी वापसी करे और टिकट उसी को दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।