विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: हाई सिक्‍योरिटी की कमी के कारण बदली गई खेहरा की जेल, डेढ़ घंटा मुक्‍तसर में रखने के बाद भेजा गया नाभा

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sat, 30 Sep 2023 08:13 PM (IST)

सुखपाल खेहरा को डेढ़ घंटा मुक्‍तसर में रखने के बाद नाभा जेल भेज दिया गया। जेल सुपरिटेंडेंट वरुण शर्मा ने ...और पढ़ें

हाई सिक्‍योरिटी की कमी के कारण बदली गई खेहरा की जेल (फाइल फोटो)
हाई सिक्‍योरिटी की कमी के कारण बदली गई खेहरा की जेल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. खेहरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए लाया गया था।
  2. खेहरा को मुक्तसर की जेल में डेढ़ घंटा तक रखा गया था।

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब: एनडीपीएस एक्ट के केस में गिरफ्तार किए गए विधायक सुखपाल खैहरा को शनिवार मुक्तसर की जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए लाया गया था। लेकिन यहां हाई सिक्योरिटी का प्रबंध नहीं होने के चलते उन्हें नाभा जेल में भेज दिया गया।

जेल सुपरिटेंडेंट ने दी जानकारी

खेहरा को मुक्तसर की जेल में डेढ़ घंटा तक रखा गया था। जेल सुपरिटेंडेंट वरुण शर्मा ने बताया कि जलालाबाद पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट केस में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा को मुक्तसर की जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए लाया गया था।

यह भी पढ़ें: Punjab: 'मान सरकार लगा रही भष्‍ट्राचार पर लगाम', फगवाड़ा शुगर मिल के मालिक की गिरफ्तारी पर बोले मलविंदर कंग

खेहरा को एनडीपीएस एक्ट के केस में किया गया था गिरफ्तार

खेहरा को लगभग डेढ़ घंटा जेल में रखा गया। लेकिन सिक्योरिटी को देखते हुए खेहरा को नाभा जेल में भेज दिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले जलालाबाद पुलिस की ओर से विधायक खेहरा को चंडीगढ़ निवास से सात-आठ साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के केस में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें: Fazilka: सुखपाल खेहरा को अदालत में आज किया जाएगा पेश, कोर्ट परिसर में भारी संख्‍या में कांग्रेस वर्कर ए‍कत्रित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।