Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तसर डीसी दफ्तर में पांचवें दिन भी हड़ताल जारी, काम ठप होने से जनता परेशान

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:01 PM (IST)

    मुक्तसर में डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही, जिससे सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप हो गया और फाइलों की पेंडेंसी 10.97% तक पहुंच गई ...और पढ़ें

    मुक्तसर डीसी दफ्तर में पांचवें दिन भी हड़ताल जारी। फोटो जागरण

    मुक्तसर डीसी दफ्तर में पांचवें दिन भी हड़ताल जारी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही।

    2. सरकारी कामकाज ठप, फाइलों की पेंडेंसी 10.97% तक पहुंची।

    3. लोग जरूरी काम न होने से परेशान, बिना काम लौटे।

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। यूनियन ने पहले 23 से 26 जुलाई तक हड़ताल का ऐलान किया था, लेकिन मांगों की पूर्ति नहीं होने पर कर्मचारियों ने सोमवार को भी कलमछोड़ हड़ताल जारी रखी।

    हड़ताल के कारण मुक्तसर में फाइलों की पेंडेंसी 10.97 प्रतिशत तक पहुंच गई है। तहसील, एसडीएम और डीसी दफ्तर के काम पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। सोमवार को भी सैकड़ों लोग जमीन-जायदाद, प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी काम करवाने पहुंचे, लेकिन बिना काम करवाए वापस लौट गए।

    पंजाब राज्य जिला डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान हरजिंदर सिंह सिद्धू और महासचिव पुष्पिंदर सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ मीटिंग करके खानापूर्ति कर रही है। आठ जुलाई को माल मंत्री से मीटिंग के बाद 22 जुलाई को फिर मीटिंग का भरोसा दिया गया था, लेकिन वह भी नहीं हुई।

    उधर, लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की हर विभाग में हड़ताल चल रही है। डीसी दफ्तर काम करवाने आए गुरप्रीत सिंह,रमन कुमार ने कहा कि लोगों के किसी तरह के काम नहीं हो रहे हैं जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज दफ्तर आते हैं और यहां हड़ताल लगातार चल रही है। जिस कारण उन्हें बिना काम करवाए बैरंग लौटना पड़ रहा है।

    खबरें और भी