मुक्तसर में चोरों के हौसले बुलंद, बंद मकान को बनाया निशाना; लाखों का सामान लेकर फरार
गिद्दड़बाहा में गोशाला मंदिर के पास एक बंद मकान से अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। ...और पढ़ें
-1784532989028_m.webp)
बंद मकान को बनाया निशाना (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
गिद्दड़बाहा में बंद मकान से लाखों का सामान चोरी।
पीड़ित परिवार पंचकुला में रहता है, मकान खाली था।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा। गिद्दड़बाहा के गोशाला मंदिर के पास स्थित एक बंद मकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता आशीष गोयल पुत्र प्रत्यूष कुमार गोयल हाल निवासी पंचकुला हरियाणा ने पुलिस को दी दरखास्त में बताया कि गोशाला मंदिर के पास स्थित मकान उनकी माता आशा रानी गोयल के नाम पर है।
उनका पूरा परिवार पंचकुला में रहता है और यह मकान खाली है, जहां वे महीने-दो महीने में चक्कर लगाने आते हैं। पीड़ित को सूचना मिली कि उनके बंद मकान में अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और घर से बर्तन व अन्य काफी सामान चोरी कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें यह भी पता चला है कि चोरी किए गए सामान में से कुछ बर्तन बेचने के लिए एक महिला गिद्दड़बाहा मंडी में एक बर्तन विक्रेता की दुकान पर गई थी। पुलिस ने पीड़ित आशीष गोयल की शिकायत और विभागीय जांच के आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बर्तन विक्रेता और संदिग्धों से पूछताछ कर जल्द ही चोरी का सामान बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।