Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के नवांशहर में झूठे केस और जान से मारने की धमकियों से परेशान हलवाई ने जहरीली वस्तु निगलकर दी जान, तीन नामजद

    Updated: Sun, 10 May 2026 03:15 PM (IST)

    नवांशहर में झूठे केस और जान से मारने की धमकियों से परेशान एक हलवाई ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ज ...और पढ़ें

    झूठे केस और जान से मारने की धमकियों से परेशान हलवाई ने निगली जहरीली वस्तु, मौत।

    झूठे केस और जान से मारने की धमकियों से परेशान हलवाई ने निगली जहरीली वस्तु, मौत।

    HighLights

    1. हलवाई ने झूठे केस और धमकियों से परेशान होकर जान दी

    2. नवांशहर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

    3. आरोपियों पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    संवाद सहयोगी, नवांशहर। थाना राहों पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित रूप से झूठे मामले में फंसाने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है।

    मामले में नामजद व्यक्तियों की पहचान गांव उस्मानपुर निवासी जसवीर सिंह, गांव मजारा कलां निवासी बिल्ला गार्ड तथा गांव काजमपुर निवासी सौखा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जलवाहा निवासी हरजिंदर कौर ने बताया कि उसका पति हलवाई का काम करता था।

    जसवीर सिंह ने उसके पति के खिलाफ थाना काठगढ़ में एक झूठा मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद 7 मई 2026 को जसवीर सिंह, बिल्ला गार्ड और सौखा ने मिलकर उसके पति पर पैसे देने के लिए दबाव बनाया और कथित तौर पर धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक परेशानियों के कारण उसका पति काफी तनाव में रहने लगा था। इसी तनाव के चलते आठ मई को उसके पति ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    शिकायतकर्ता ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान उसके पति ने बताया था कि उक्त तीनों व्यक्ति उसे लगातार तंग-परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। थाना राहों पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई मोहन लाल का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।