विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के नवांशहर में नशा विरोधी टीम पर देर रात खूनी हमला, धरना दे रहे प्रधान कमलजीत साजन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Updated: Thu, 20 Aug 2026 11:31 AM (GMT+05:30)

नवांशहर में नशा तस्करों के खिलाफ धरने पर बैठे नशा विरोधी टीम के प्रधान कमलजीत साजन और उनके साथियों पर देर रात जानलेवा हमला हुआ।

पंजाब के नवांशहर में नशा विरोधी टीम पर देर रात खूनी हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

पंजाब के नवांशहर में नशा विरोधी टीम पर देर रात खूनी हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. नशा विरोधी टीम के प्रधान कमलजीत साजन पर हमला।

  2. दो गाड़ियों में सवार 10-15 हथियारबंद लोगों ने किया हमला।

  3. हमले में साजन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

जागरण, नवांशहर। कस्बा ओड़ और आसपास के गांवों में कथित तौर पर बढ़ रही नशा तस्करी के खिलाफ आवाज बुलंद करना नशा विरोधी टीम के प्रधान कमलजीत साजन और उनके साथियों को भारी पड़ गया।

पिछले तीन दिनों से नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिन-रात शांतिपूर्ण धरने पर बैठे साजन व टीम के अन्य सदस्यों पर बुधवार देर रात करीब एक बजे दो गाड़ियों में सवार 10-15 हथियारबंद लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में साजन समेत तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डीएसपी पंकज का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मामले में जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।