Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कनाडा में पंजाब के फोटोग्राफर की बेरहमी से हत्या, गोली मारने के बाद शव जलाने की कोशिश; गांव में पसरा मातम

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 11:28 AM (IST)

    नवांशहर के गांव मला बेदियां के 48 वर्षीय बिंद्र गरचा की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रोजी-रोटी के लिए कनाडा गए थे और वहां फोटोग्राफी करते थ ...और पढ़ें

    नवांशहर के फोटोग्राफर की कनाडा में गोलियां मारकर हत्या (फोटो: जागरण)

    नवांशहर के फोटोग्राफर की कनाडा में गोलियां मारकर हत्या (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, नवांशहर। नवांशहर के गांव मला बेदियां के एक व्यक्ति की बुधवार को कनाडा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव मला बेदियां निवासी बिंद्र गरचा (48) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार बिंद्र गरचा रोजी रोटी कमाने के लिए कुछ वर्ष पहले कनाडा गया था। वह वहां पर फोटोग्राफी करता था। बीते दिन कथित रूप से कुछ लोगों ने उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसके शव को जलाने का भी प्रयास किया गया।

    कनाडा की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं बिंद्र गरचा के पारिवारिक सदस्य भी संपर्क करने के प्रयास कर रहे हैं। बिंद्र की हत्या की सूचना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है।