पंजाब के मजारी के पास फ्लाईओवर से गिरी टूरिस्ट बस, 15 घायल, 4 की मौत; LPU के छात्र भी शामिल
पंजाब के बंगा के पास मजारी गांव में मनाली से लौट रही एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस ...और पढ़ें
HighLights
पंजाब के मजारी गांव में बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी
मनाली से लौट रही बस में एलपीयू के छात्र सवार थे
हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत की आशंका
संवाद सूत्र, बंगा, नवांशहर। बंगा के पास मजारी गांव में सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मनाली से लौट रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।
इसमें मुख्य रूप से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र और कुछ अन्य पर्यटक सवार थे। हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। 11 को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। जिसमें चार के मौत की पुष्टि हो चुकी है।
कैसे हुआ हादसा?
बाकी सात का उपचार चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ।
हादसे में हुई 4 यात्रियों की मौत
हादसे में जिनकी मौत हुई उनमें दो की पहचान हो चुकी है। एक महिला ज्योत्सना जार्ज केरला की और दूसरा विशाल अजनाला रोड अमृतसर से है। जबकि दो मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, अभी अज्ञात हैं।
पहचान के लिए अस्पताल और पुलिस प्रशासन के अफसर जुटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
15 यात्री घायल
एसएमओ बंगा सिविल अस्पताल डा. जसविंदर ने बताया कि उनके पास हादसों में घायल और मृतक मिलाकर 11 की रिपोर्ट है। जिसमें 4 की डेथ हुई है। दो की पहचान नहीं हो सकी है, अज्ञात हैं।
बाकी जिन दो की डेथ हुई है उसमें एक महिला ज्योत्सना जार्ज केरला की रहने वाली है। जबकि दूसरा अजनाला रोड अमृतसर का विशाल है। अभी 7 घायलों का उपचार चल रहा है।
एसएमओ बंगा सिविल अस्पताल डा. जसविंदर ने बताया कि उनके पास हादसों में घायल और मृतक मिलाकर 11 की रिपोर्ट है। जिसमें 4 की डेथ हुई है। दो की पहचान नहीं हो सकी है, अज्ञात हैं। मृतकों की पहचान में टीम जुटी हुई है। बाकी जिन दो की डेथ हुई है उसमें एक महिला ज्योत्सना जार्ज केरला की रहने वाली है।
जबकि दूसरा अजनाला रोड अमृतसर का विशाल है। विशाल को की हालत सीरियस होने पर ढहेरा कहां स्थित अस्पताल में रेफर किया गया था। लेकिन मौत हो गयी। अभी 7 घायलों का उपचार चल रहा है। बाकी चार घायल प्राइवेट अस्पताल में गए होंगे उनकी जानकारी नहीं है।
