Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: रूस में फंसा पंजाब का युवक, रूसी पुलिस ने जबरदस्ती सेना में किया भर्ती; अब यूक्रेन युद्ध में उतारा

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 05:37 PM (IST)

    Punjab News पंजाब का युवक रूस में फंसा हुआ है। रूसी पुलिस ने उसे जबरदस्‍ती सेना में भर्ती करवाकर यूक्रेन से लड़ने के लिए मैदान में उतारा। गांव गरलोबेट ...और पढ़ें

    रूस में फंसा पंजाब का युवक, रूसी पुलिस ने जबरदस्ती सेना में किया भर्ती (फाइल फोटो)
    रूस में फंसा पंजाब का युवक, रूसी पुलिस ने जबरदस्ती सेना में किया भर्ती (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, नवांशहर। नवांशहर के बलाचौर के युवक को रूसी पुलिस ने जबरदस्ती धमकाकर रूसी सेना में भर्ती करवा दिया और उसे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतार दिया। प्रदेश से रूस गए सात युवकों को रूसी पुलिस की ओर से सेना में जबरदस्ती भर्ती करवाया गया।

    इसकी चर्चा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही है। इनमें से एक युवक बलाचौर के गांव गरलोबेट का है। यह युवक टूरिस्ट विजापर घूमने के लिए रुस गया था। वहां पर इसे जबरदस्ती सेना में भर्ती कर लिया गया और यूक्रेन में युद्ध के लिए भेज दिया गया।

    युवक गांव में करता था खेती

    गांव गरलोबेट के रहने वाले गुरवंत सिंह और गुरमीत कौर ने बताया कि उनका 21 वर्ष बेटा नारायण सिंह गांव में ही रहकर खेती करता था। अक्टूबर 2023 में वह एक बार घूमने के लिए रूस गया था और वापस आ गया।

    इसके बाद 26 दिसंबर 2023 को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ टूरिस्ट वीजा पर दोबारा फिर से रस घूमने के लिए गया वह अपने साथ 6000 रुपए ही लेकर गया था। उसने बताया था कि वह और उसके दोस्त एक साथ ही पैसा खर्च कर रहे हैं। उसको पैसों के तौर पर कोई भी दिक्कत नहीं आएगी।

    खबरें और भी

    रूसी सेना ने जबरदस्‍ती कागजों पर करवाए साइन

    एक सप्ताह पहले नारायण सिंह ने अपने माता-पिता को फोन कर कहा था कि रूसी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है और वह कह रही है की या तो सेना में भर्ती हो जाओ या फिर वह लोग उन्हें 10 वर्ष के लिए जेल भेज देंगे। इसके बाद उनसे जबरदस्ती कागजों पर साइन करवाए गए और सेना में भर्ती कर लिया गया। इसके बाद उन लोगों को 15 दिन की ट्रेनिंग भी दी गई ।ट्रेनिंग देने के बाद युद्ध के लिए उन्हें यूक्रेन भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें: Bathinda Crime: लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, घर में घुसकर हथियारों की नोक पर कर थे लूटपाट; पंजाब पुलिस ने सुलझाया मामला

    वीडियो में लगाई गुहार

    नारायण सिंह ने माता-पिता ने कहा कि उनका बेटा बहुत ही डरा हुआ था और वह गुहार लगा रहा था कि उसे किसी तरह से यहां से निकाल लिया जाए। नारायण सिंह के छोटे भाई लखविंदर सिंह ने बताया कि नारायण सिंह उसके दोस्तों ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह लोग किसी टैक्सी में घूमने के लिए टूरिस्ट वीजा पर बेला रुस गए थे वहां पर जब टैक्सी चालक ने इसे पैसे मांगे तो उनके पास पैसे देने के लिए पैसे नहीं थे।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को पड़ा दिल का दौरा, ICU में भर्ती; हालत को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात

    इसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने इनको पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस ने जबरदस्ती इनको सेना में भर्ती करवा दिया। नारायण सिंह के परिवार वालों ने केंद्र सरकार को राज्य सरकार से मांग की है कि उनके बेटे को सुरक्षित भारत लाया जाए।