मजीठिया के समारोह में जेबकतरों ने किया 'हाथ साफ', पत्रकार समेत कई लोगों के पर्स चोरी
संवाद सहयोगी, जागरण, बलाचौरबलाचौर में शिरोमणि अकाली दल बादल के के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के स्वागत समारोह के दौरान, ज ...और पढ़ें

बिक्रम सिंह मजीठिया के स्वागत समारोह के दौरान जेबकतरों ने कई लोगों को निशाना बनाया (प्रतीकात्मक फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, बलाचौर। बलाचौर में शिरोमणि अकाली दल बादल के के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के स्वागत समारोह के दौरान, जहां अकाली नेता, वर्कर और समर्थक जोश में दिखे, वहीं असामाजिक तत्व, खासकर जेबकतरे लोगों की जेबें काटते रहे और उनके पर्स चुराते रहे।
इसी बीच पत्रकार समरदीप सिंह रामनगर व अन्य की तरह अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कवर कर रहे थे, तभी उनका पर्स चोरी हो गया। समरदीप सिंह ने बताया कि पर्स में अखबारों के पहचान पत्र थे।
7-8 सौ रुपये और दस्तावेज थे, जिन्हें चोर चुराकर ले गए। इसी तरह, एक और अकाली समर्थक ने बताया कि उसे एक शादी समारोह में जाना था और उसके पास एक लिफाफे में शगुन था, भीड़ के दौरान उसकी पैंट की जेब से शगुन वाला लिफाफा भी गायब हो गया। इससे पहले रोपड़ में मजीठिया के स्वागत के दौरान भी कई लोगों के पर्स पॉकेटमारों से साफ कर दिए गए थे।