विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab में फिर उठ रहा पानी का मुद्दा, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 18 जनवरी को चंडीगढ़ में लगाएंगे पक्का मोर्चा

Published: Thu, 04 Jan 2024 06:50 PM (IST)

पानी के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 18 जनवरी को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने जा रही है। ...और पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 18 जनवरी को चंडीगढ़ में लगाएंगे पक्का मोर्चा
भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 18 जनवरी को चंडीगढ़ में लगाएंगे पक्का मोर्चा

संवाद सूत्र, बलाचौर। BKU Farmers Protest in Chandigarh: पानी के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 18 जनवरी को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने जा रही है। इस संबंध में बात करते हुए कुलविंदर सरपंच परागपुर जिला प्रेस सचिव भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ने कहा कि आज पंपों पर पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं कि ट्रांसपोर्ट की हड़ताल है, पता नहीं कितने दिनों तक हड़ताल चलेगी। 

ट्रैक्टर, राशन लेकर चंडीगढ़ पहुंचने की अपील  की

अगर पानी खत्म हो जाएगा, तो उस दिन हम क्या करेंगे? इसलिए सभी से अनुरोध है कि 18 जनवरी को पांच किसान संगठन केंद्र सरकार को जगाने के लिए चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगा रहे हैं, ताकि पंजाब का पानी बचाया जा सके और सभी को ट्रैक्टर, ट्राली, वाहन, राशन और जरूरत का सामान लेकर चंडीगढ़ पहुंचने की अपील की जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।