Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट के सुजानपुर नगर काउंसिल में नीतू मन्हास और सुरिंदर शर्मा ने संभाला पदभार, AAP ने किया विकास का वादा

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:46 PM (IST)

    सुजानपुर नगर काउंसिल में नीतू मन्हास ने प्रेसिडेंट और सुरिंदर शर्मा ने वाइस प्रेसिडेंट का पदभार संभाला। आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज स्वर्ण सलारिया ...और पढ़ें

    सुजानपुर नगर काउंसिल में नीतू मन्हास और सुरिंदर शर्मा ने संभाला पदभार। फोटो जागरण

    सुजानपुर नगर काउंसिल में नीतू मन्हास और सुरिंदर शर्मा ने संभाला पदभार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. नीतू मन्हास बनीं सुजानपुर नगर काउंसिल की प्रेसिडेंट।

    2. AAP ने सुजानपुर के विकास और समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया।

    3. प्रेसिडेंट मन्हास ने एक हफ्ते में सफाई सुधारने का वादा किया।

    संवाद सहयोगी, सुजानपुर (पठानकोट)। सुजानपुर नगर काउंसिल की प्रेसिडेंट नीतू मन्हास और वाइस प्रेसिडेंट सुरिंदर शर्मा की ताजपोशी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज स्वर्ण सलारिया विशेष तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर हलका इंचार्ज डॉ. स्वर्ण सिंह सलारिया ने कहा कि सुजानपुर में पहली बार आम आदमी पार्टी की म्युनिसिपल काउंसिल बनी है।

    उन्होंने कहा कि सुजानपुर में जो 70 वर्ष से नहीं हो पाया उसे आम आदमी पार्टी करके दिखाएंगे। सुजानपुर की सभी समस्याओं का पहला के आधार पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे सुजानपुर का डेवलपमेंट सही तरीके से सभी को साथ लेकर बिना भेदभाव के किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि शहर किसी प्रकार की गुंडागर्दी और ड्रग्स का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर अपना कारोबार संभालते हुए प्रेसिडेंट नीतू मन्हास ने कहा कि आम आदमी पार्टी हाईकमान ने उन्हें सुजानपुर म्युनिसिपल काउंसिल की जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे तन-मन-धन से निभाने की पूरी कोशिश करेंगे, और शहर का बिना भी किसी भेदभाव के समुचित विकास किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि शहर में मुख्य मुद्दा सफाई का है, एक हफ्ते में सफाई व्यवस्था में सुधार हो जाएगा इस मौके पर पार्षद सुदेश कुमारी, पार्षद राणा प्रताप, तरसेम लाल, सुभाष काला, इंजीनियर अजय महाजन, रानी भनोट, कर्नल पवन सम्याल, शैली सम्याल, चैरी मन्हास,राजेश कुमार, सतीश शर्मा, नीलम, बलवीर मन्हास, रिंकू बाबा, बिन्नी वर्मा,शभाव सिंह , दर्शन भगत, मोहन लाल , अजयश महाजन बलवीर सिंह, कुलबीर सिंह, गुरनाम सिंह, संदीप शर्मा,आदि मौजूद थे।

    खबरें और भी