विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathankot Crime News: एनआरआई नौजवान की गोली मार कर हत्या, थार गाड़ी में सवार था युवक; पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Updated: Mon, 04 Mar 2024 12:13 PM (IST)

रविवार देर रात एक एनआरआई युवक की किसी अज्ञात शख्स ने गोली मारकर हत्या (Pathankot Crime) कर दी। मृतक नौजवान ऑस्ट्रेलिया से अपने घर परमानंद आया हुआ था। ...और पढ़ें

Punjab Crime News: एनआरआई नौजवान की गोली मार कर हत्या। प्रतीकात्मक फोटो
Punjab Crime News: एनआरआई नौजवान की गोली मार कर हत्या। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. एनआरआई नौजवान की गोली मार कर हत्या।
  2. युवक के पास आया फोन कॉल।
  3. कत्ल के कारणों का पता नहीं चला पता।

जागरण संवाददाता, पठानकोट। रविवार की देर रात एक एनआरआई नौजवान की गोली मारकर ( NRI youth shot dead) कत्ल किया गया। मृतक नौजवान की पहचान हरदेव सिंह ठाकुर पुत्र रमेश सिंह वासी चक अमीर जिला पठानकोट के रूप में हुई। ऑस्ट्रेलिया से अपने घर परमानंद आया था।

युवक के पास आया फोन कॉल

मिली जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान देर रात तरनतारन से अपने साले के साथ शादी समारोह से वापिस आ रहा था। फिर आपने साले को मलिकपुर के पास उतारा, मृतक नौजवान को किसी का फोन आया फिर वापिस वह जिला गुरदासपुर (Gurdaspur News) की तरफ आया।

कत्ल के कारणों का पता नहीं चला पता

जब परमानंद के पास पहुंचा तो युवक की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस (Punjab Police) ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर अगली करवाई शुरू कर दी है। फिलहाल कत्ल के कारणों का पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब की सड़कों पर SSF तैनात, अब तक 300 लोगों से ज्‍यादा लोगों की बचाई जान; सड़क हादसों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें: युगांडा और तंजानिया की छह महिलाओं को पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार, चाकू की नोक पर व्यापारी से लूटपाट का आरोप